जिग्नेश मेवानी पालनपुर सर्किट हाउस में थे. उस समय असम पुलिस वहीं पहुंची और मेवानी को गिरफ्तार कर लिया, इस मामले में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पुलिस ने किस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है इसकी जानकारी नहीं दी गई है…
गांधीनगर (ए)। कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के बड़े नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। असम पुलिस ने उन्हें गुजरात के पालनपुर सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया है. असम पुलिस एक केस के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया है. जिग्नेश मेवाणी को गुजरात से असम ले जाया जा रहा है. बता दें, जिग्नेश मेवाणी गुजरात के वडगाम विधानसभा सीट से विधायक हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार देर रात जब जिग्नेश मेवानी पालनपुर सर्किट हाउस में थे। उस समय असम पुलिस वहीं पहुंची और मेवानी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पुलिस ने किस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया है इसकी जानकारी नहीं दी गई है. उनकी टीम से जुड़े एक कार्यकर्ता ने बताया कि अभी तक उन्हें एफआईआर की कॉपी भी नहीं दिखाई गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेवाणी को असम पुलिस सड़क मार्ग से अहमदाबाद ले गयी है. यहां से उन्हें ट्रेन से असम के गुवाहाटी ले जाया जाएगा. इस बीच जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि, उनके किसी ट्वीट के सिलसिले में असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
Gujarat | Congress Vadgam MLA Jignesh Mevani arrested by Assam Police from Palanpur Circuit House around 11:30 pm last night, as per Mevani's team. "Police yet to share FIR copy with us. Prima facie, we have been informed about some cases filed against him in Assam," they added pic.twitter.com/lYkKzCwOpu
— ANI (@ANI) April 20, 2022
कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध: इधर जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी से पार्टी और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. गिरफ्तारी के विरोध में जिग्नेश के समर्थन आधी रात को ही सड़क पर उतर गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी असम पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है. उनका कहना है कि गिरफ्तारी से कांग्रेस डरने वाली नहीं है।
गुजरात में होने वाले हैं इसी साल चुनाव: गौरतलब है कि गुजरात में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में असम पुलिस की कार्रवाई पार्टी को झटका देने वाला बताया जा रहा है. जाहिर है प्रदेश में जिग्नेश मेवाणी को कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं. उनकी गिरफ्तारी से सूबे की सियासत गरमा गई है।















