BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एमएसएमई मंत्री से मिले बीएसपी एंसीलरी के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता, बीएसपी में होने वाली समस्याओं से कराया अवगत

भिलाई। बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय एमएसएमई मंत्री भानुप्रताप सिंह से सौजन्य भेंट कर बीएसपी में होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। रा मटेरियल के रेट्स में बेतहाशा वृद्धि से सभी उद्योगों की स्थिति चरमरा गई है। मंत्री से अनुरोध किया गया कि वर्ष 2020-21 व 2021-22 के पेंडिंग आर्डर्स को वेंडर के आवेदन पर निरस्त किया जावे।

आरपीएन की कार्यवाही पर तुरंत रोक लगाई जावे। मंत्री ने हमारी मांगो पर गौर करते हुए इस पर आवश्यक व उचित निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। हमारी मांगों पर वहां उपस्थित एम एस एम ई संयुक्त संचालक राजीव नायर एवं उनके अधिकारीगण ने भी समर्थन किया। एसोसिएशन की तरफ से महासचिव श्याम अग्रवाल, वरिष्ठ सचिव सुरेश चावड़ा, राजेश खंडेलवाल, सीजी गिल, हरीश मुदलियार, गौरव रोजिन्दार व रविशंकर मिश्रा उपस्थित थे।

Related Posts