BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से मिले डॉ.अशोक देशलहरा, राजनीति और सामाजिक विषयों पर हुई लंबी चर्चा

भिलाई-3। आगामी 05 मई 2022 को नवसृजन संस्था के वार्षिक सम्मेलन एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का पारिवारिक मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित की गई है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को आमंत्रित किया गया हैं।

डॉक्टर अशोक देशलहरा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की है। इसके साथ की पूर्व मुख्यमंत्री ने नवसृजन संस्था के बारे में चर्चा करते हुए संस्था द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली और बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ने भिलाई- चरोदा और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति पर भी लंबी चर्चा की।

 

इस अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा की पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, नगर पालिका परिषद भिलाई-चरोदा के पूर्व अध्यक्ष सीता साहू, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम लाल साहू, विश्वनाथ सिन्हा, हमिद अहमद शाह, नवसृजन संस्था के अध्यक्ष-सुशील यादव, श्री राम जन्मोत्सव समिति के महामंत्री सुब्रतो दास गुप्ता, वार्ड क्रमांक 28 रेल नगर चरोदा की पार्षद डी शोभा रानी, भाजपा के नेता मलय बनर्जी, काजल ताम्रकार व रमेश ताम्रकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Posts