BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई स्टील प्लांट के मर्चेंट मिल ने दैनिक कीर्तिमान के साथ तीनों पालियों में बनाये शिफ्ट रिकॉर्ड

 

भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चेंट मिल में चैनल, एंगल सहित टीएमटी बार्स और लाइट स्ट्रक्चल्र्स की रोलिंग की जाती है। मर्चेंट मिल ने 17 अप्रैल 22 को 125×125 डायमेंशन के बिलेट्स के साथ 32 एमएम टीएमटी बार्स के रोलिंग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

17 अप्रैल 2022 को मर्चेंट मिल ने 2741 टन 32 एमएम टीएमटी बार्स का उत्पादन कर, जो 25 मार्च 2022 को उत्पादित 2420 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ दैनिक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

17 अप्रैल 2022 को ही मर्चेंट मिल ने ए, बी और सी शिफ्टों में क्रमशः 901 टन, 909 टन और 931 टन रोलिंग कर तीनों शिफ्टों में नए शिफ्ट रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने मर्चेंट मिल और संबंधित सहयोगी शाॅप्स की पूरी टीम को रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Related Posts