भिलाई। सीनियर सेकेंडरी सेक्टर 10 स्कूल की अलुमनी एसोसिएशन का पदभार ग्रहण समारोह भिलाई होटल के कॉफी हाउस में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य अरविंद कुमार वर्मा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य सुमित्रा सरकार भी शामिल हुई। पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से अध्यक्ष पद की शपथ विल्सन मेमन ,उपाध्यक्ष पद पर डॉ प्रदीप चौधरी ,सेक्रेटरी विनय पितंबरन, ज्वाइंट सेक्रेट्री सविता तिवारी ,कोषाध्यक्ष सी ए राकेश ढोड़ी और कार्यकारिणी के अन्य सदस्य गौतम व्यास और मनोज गुप्ता ने अपना पदभार ग्रहण किया और शपथ ली।
कार्यक्रम का मंच संचालन संजीव सिंह द्वारा किया गया और उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया ।इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्राचार्य ए के वर्मा का स्वागत एसोसिएशन के मेंबरों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में सभी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाईदी और इस असोसीएशनके गठन पर सभीको शुभकामनाएँ दी।
नव निर्वाचित अध्यक्ष विल्सन मेमन ने कहा है कि सेकेंडरी सेक्टर 10 स्कूल ने छात्रों के जीवन में एक अहम भूमिका निभाई है आज जो कुछ भी है इसी स्कूल की बदौलत है। उन्होंने कहा की एसोसिएशन का मुख्य कार्य स्कूल के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना है और आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक ले कर जाना है ।इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य एके वर्मा ने असोसीएशन के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।
समापन भाषण राकेश डैडी ने किया। इस समारोह में एसोसिएशन के आजीवन सदस्य बीएसपी के जीएम राहुल अरोड़ा, अनिरुद्ध रॉयजी, जेरी कोसी, राहुल श्रीवास्तव ,रोहित अग्रवाल ,सीमा फिलिप, नेहा चंद्राकर, मीरा शर्मा, जीएम अरुण कुमारजी ,रोहित उप्पल, मौसमी नंदी, प्रभा नायार ,टी उषा ,श्रीदेवी दुर्गे, मोहम्मद हिरानी ,टी सुरेश ,गुरदीप सिंह ,जयंता मित्त्रा,नेहा बसु रमेश संतोष भूसंनूर ,स्मिता शर्मा,सुधाकरण साजन आदि उपस्थित थे।















