BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी के 17 मोटर सायकल के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी मोटर सायकल की पहचान छुपाने कर देते थे मॉडीफाई

भिलाई। थाना नेवई दिनांक 17.04.2022 दुर्ग- भिलाई क्षेत्र में गाडी चोरी करने वाला गिरोह का भंडाफोड़ आरोपियों को पकड़ने के लिये गठित की गई थी। विशेष टीम मोटर सायकल चोरी के तीन शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े 17 नग मोटर सायकल बरामद लगभग 12 लाख रु की मशरूका बरामद मोटर सायकल की पहचान छिपाने के लिये चोरी की गाडियों को मॉडीफाई कर छिपाते थे, पूर्व में भी चोरी की घटनाओं पर आरोपी जेल जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा के निर्देशन में अति पुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय कुमार ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक ( अपराध ) नसर सिद्धकी एवं निरीक्षक भारती मरकाम के मार्गदर्शन में शहर में हो रही लगातार मोटर सायकल की चोरी की पर नजर रखी जा रही थी, कि दौरान टाउन पेट्रालिंग उपनिरीक्षक धनीराम नारंगे मय स्टाफ को रिसाली में लडाई झगड़ा की सूचना मिलने पर सूचना तस्दीक हेतु मौके पर पहुंचे जहां झगडा करने वाले लडके पुलिस को आते देख दो मोटर सायकल को छोड़ भाग गये।

मोटर सायकल को थाना लाये तथा आस पास वालों से पूछताछ करने पर एक लडका सोहन यादव निवासी मायानगर बस्ती, मैत्रीकुंज रोड का रहने वाले का पता चला जो पूर्व में कई बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है। मोटर सायकल चोरी होने का संदेह होने पर सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिनके मार्गदर्शन में थाना नेवई एवं सिविल टीम की संयुक्त विशेष टीम का गठन कर संदेही सोहन यादव का पता साजी कर थाना लाकर पूछताछ किया गया, जो अपने दो अन्य साथी विद्याधर चौहान एवं तिरेन्द्र उर्फ राहूल उर्फ माउस के साथ मिलकर मोटर सायकल चोरी करना कबूल किया तथा अपने साथी विद्याधर चौहान उर्फ सूरज एवं तिरेन्द्र को बाम्बे आवास उरला थाना मोहन नगर दुर्ग क्षेत्र में होना बताये।

जिसकी पता तलाश हेतु बाम्बे आवास मोहन नगर टीम रवाना होकर दोनो संदेही को घेरा बंदी कर पकड़कर थाना नेवई लाकर पूछताछ किया जो दुर्ग, भिलाई चरोदा, पाटन, पदमनाभपुर, नेवई क्षेत्र, अम्लेश्वर तथा सरायपाली से कुल 17 नग मोटर सायकल चोरी करना कबूल किये है। आरोपियों द्वारा चोरी की मोटर सायकल को माया नगर रूआबांधा , तालपुरी पारिजात बिल्डिंग के नीचे तथा बाम्बे आवास उरला दुर्ग में छिपा कर रखना बताने पर आरोपियों के निशानदेही पर 17 नग मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपीगणों को थाना नेवई के 04 मामले तथा पदमनाभपुर के 01 मामले में एवं अन्य 12 मोटर सायकल को धारा 41 ( 1 + 4 ) जाफौ / 379 भादवि में विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड तैयार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नेवई भारती मरकाम , डी आर नारंगे , सउनि पूर्ण बहादुर , राजेश मणी सिंह , सुरेन्द्र सिंह राजपूत , प्रआर ० सूरज पाण्डेय , दिलीप राउत , मोती लाल खुरसे , आरक्षक चंदन भास्कर , प्रशांत साहू , अजित यादव , रवि बिसाई , अनूप शर्मा , उपेन्द्र यादव , जुगनु सिंह , समीम खान , पंकज चतुर्वेदी , शहबाज खान , पी संतोष , लक्ष्मीनारायण , मुकेश गावड़े , पारस मंडावी का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी- 01 सोहन यादव पिता अघनू यादव उम्र 20 वर्ष साकिन रूआबांधा गांधी चौक तेलगु मंदिर के पास थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग हाल- मायानगर बस्ती मैत्रीकुंज रोड थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग छ.ग।

विद्याधर चौहान उर्फ सूरज पिता शिव प्रसाद चौहान उम्र 29 साल साकिन अटल आवास उरला थाना मोहन नगर जिला दुर्ग, इंदिरा आवास राव पारा मुन्ना ढाबा के पास सारगढ़ जिला रायगढ।

तिरेन्द्र कुमार साहू उर्फ राहुल उर्फ माउस पिता गंगाराम साहू उम्र 20 साल साकिन रिसाली मिलपारा 3 शिव मंदिर के पास थाना नेवई।

Related Posts