BREAKING

देश-दुनियाविविध

लंबी छुट्टी के बाद शेयर बाजार की हाहाकारी शुरुआत, सेंसेक्स ने लगाया 1000 से अंधिक अंकों का गोता

 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1065 अंकों की गिरावट के साथ 57273  के स्तर पर आ गया। जबकि, निफ्टी 278 अंकों का गोता लगाकर  17197 पर कारोबार कर रहा था…

नईदिल्ली (ए)। लंबी छुट्टी के बाद आज बाजार खुलते ही हाहाकार मच गया। सेंसेक्स और निफ्टी आज सप्ताह के पहले दिन भारी गिरावट के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 979 अंक लुढ़क कर  57358 के स्तर पर खुला तो  वहीं निफ्टी ने भी आज कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ की।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1065 अंकों की गिरावट के साथ 57273  के स्तर पर आ गया।  जबकि, निफ्टी 278 अंकों का गोता लगाकर  17197 पर कारोबार कर रहा था।

एफपीआई ने बाजारों से 4,500 करोड़ रुपये निकाले- अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी की आशंका के बीच विदेशी निवेशकों ने पिछले सप्ताह सतर्क रुख अपनाते हुए भारतीय शेयर बाजारों से 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। इससे पहले एक से आठ अप्रैल के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय बाजार में 7,707 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। उस समय बाजार में ‘करेक्शन’ की वजह से एफपीआई को खरीदारी का अच्छा अवसर मिला था।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने 11-13 अप्रैल को कम छुट्टियों वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान भारतीय शेयर बाजारों से 4,518 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा आक्रामक तरीके से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका की वजह से सप्ताह के दौरान एफपीआई शुद्ध बिकवाल रहे।

 

Related Posts