BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जीई फाउंडेशन के “रंगों की उड़ान” में दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई डिप्टी कलेक्टर मोनिका कौडो

 

भिलाई। दिनांक 17 अप्रैल 2022 को जी ई फाउंडेशन द्वारा भिलाई नायर समाजम स्कूल, सेक्टर -8 में दिव्यांग बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता “रंगों की उड़ान” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया| इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर दुर्ग संभाग मोनिका कौडो उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (रेफ़्रेक्टरीज़) तरुण करनार, पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा, भिलाई नायर समाजम स्कूल के महासचिव ई के एस पिल्ले,उपाध्यक्ष प्रभाकरण एवं आर शैलेश, मनीष त्रिपाठी, डॉक्टर सरिता जोशी एवं यूनिसेफ की निशा सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जी ई फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्ले ने की एवं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार व समाजसेवी सत्यवान नायक ने किया |

जी ई फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों के चित्रकला प्रतिभा को निखारने एवं उनके कला को यथोचित मंच देने के लिए प्रतिवर्ष “रंगों की उड़ान” का भव्य आयोजन किया जाता रहा है| इस वर्ष कार्यक्रम में प्रदेश के 9 दिव्यांग स्कूलों के 75 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें भिलाई दुर्ग व धमतरी के दिव्यांग स्कूलों ने भाग लिया|इन दिव्यांग बच्चों ने विकलांगता की सारी बाधाओं को पार करते हुए बेहतरीन पेंटिंग बनाई|जिसका मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों ने अवलोकन कर इन बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर दुर्ग संभाग मोनिका कौडो ने अपने सारगर्भित उद्बोधन मे इन दिव्यांग बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की| विशिष्ट अतिथि तरुण करनार ने इन बच्चों के साहस की तारीफ करते उनके बेहतर जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की| पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने अपने संबोधन में इन दिव्यांग जनों हेतु हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैज एवं पुष्पगुच्छ के स्वागत करने के साथ ही जीई फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य अनुपमा मेश्राम ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।

सभी प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर श्रीमती मोनिका कावड़ो तथा विशिष्ट अतिथि बीएसपी के सीजीएम (आरईडी) तरुण करनार एवं पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा, जी ई फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्ले ने प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में भिलाई नायर समाज कमेटी के साथ-साथ जी ई फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्ले, मृदुल शुक्ला, श्रेयश कुमार, पूजा तिवारी, स्वाति बारीक, स्वाति पंडवार, केवी विनोद, सुभगा सुरेश, सूर्यनारायण, संजय मिश्रा, अनुपमा मेश्राम, कोमल खोते, विशाखा, प्रकाश देशमुख, हरप्रीत सिंह अरोरा, बीजू वर्गीस, सत्यवान नायक तथा सेंट थॉमस कॉलेज के वॉलिंटियर्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Posts