BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़की से फोन से बातचीत उपरांत अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमैल कर अपने दोस्त को भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

लड़की से फोन से बातचीत उपरांत अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमैल कर अपने दोस्त को भेजकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी कुंदन राज को दुलदुला पुलिस ने पटना (बिहार) से किया गिरफ्तार…

जशपुर। थाना दुलदुला क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने दिनांक 09.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विगत 01 वर्ष पूर्व से कुंदन राज निवासी पटना से फोन से बातचीत होता था, इस दौरान कुंदन राज ने मोबाईल के माध्यम से प्रार्थिया का अश्लील फोटो ले लिया और उसे ब्लैकमेल कर अपने एक दोस्त को शारीरिक संबंध बनाने हेतु भेजा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी कुंदन राज के विरूद्ध उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान महिला संबंधी अपराध घटित होने पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर सायबर सेल के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा पता-तलाश कर आरोपी को पटना (बिहार) से अभिरक्षा में थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त किया गया। *आरोपी कुंदन राज उम्र 26 वर्ष निवासी कैमासिकोह झाउगंज थाना सिटी पटना जिला पटना* को दिनांक 15.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतलाल आयाम, स.उ.नि. अजय लकड़ा, प्र.आर. 241 निर्मल बड़ा, आर. 709 योगेश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts