BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चरोदा जीआरपी का मानवीय कार्य: चौकी के सामने शुरू किया प्याऊ घर, चौकी प्रभारी महेन्द्र पाण्डेय स्वयं पीला रहे राहगीरों को पानी

 

भिलाई-3। इन दिनों गर्मी लगातार बढ़ते जा रही है और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में खासकर राहगीरों को पीने के ठंडे पानी की बहुत सख्त आवश्यकता पड़ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्तिथ जीआरपी चौकी पुलिस द्वारा मानवीय कार्य कर राहगीरों और प्यासो के लिए सरहनीय कार्य करते हुए चौकी के सामने प्याऊ घर की शुरुआत की गई है। जिसमे प्यासो को पीने का शुद्ध ठंडा पानी और शरबत पिलाया जा रहा है और यह नेक काम चरोदा जीआरपी प्रभारी एएसआई महेंद्र पाण्डेय स्वयं लोगो की सेवा कर रहे है।

चौकी प्रभारी महेन्द्र पाण्डेय ने चर्चा करते हुए बताया कि इस भीषण गर्मी में लोगो को पीने की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ रही है इसको देखते हुए स्टॉफ के साथ मिलकर हमने प्याऊ घर शुरू किया है। चौकी नेशनल हाईवे पर स्तिथ है, जिसके कारण खासकर बाहर से आने जाने वाले वाहन चालक मटका देखकर यहां अपनी गाड़ी रोक कर पानी पीने आते है, स्टॉफ के साथ समय निकालकर मैं स्वयं भी पानी पिलाया हू। प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही नेक काम है और हमारा कर्तव्य भी बनता है की समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ मानव की सेवा करे।

ज्ञात हो कि एएसआई महेंद्र पाण्डेय के कार्यभार के बाद से जीआरपी चौकी चरोदा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है, चौकी की साफ सफाई और वातावरण सहित आम जनता से अच्छा व्यवहार किया जा रहा है। असमाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस मानवीय कार्य में स्टॉफ वी.सुमन, रामुलाल यादव, मोहित साहू, प्रकाश सोनी की सराहनीय भूमिका है।

Related Posts