BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

यात्रियों के लिए खुशखबरी: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए खत्म की यह अनिवार्यता

आईआरसीटीसी  की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करते थे, तो गंतव्य का पता यानी डेस्टिनेशन एड्रेस बताना अनिवार्य कर दिया गया था, भारतीय रेलवे ने इस अनिवार्यता को अब खत्म कर दिया है….

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखना शुरू कर दिया है. कोरोना संकट की वजह से जो सेवाएं बंद कर दी गयीं थीं, उन्हें फिर से चालू किया जा रहा है. जी हां, अब आपको टिकट की बुकिंग करवाते समय डेस्टिनेशन एड्रेस (Destination Address) नहीं डालना होगा. साथ ही ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों को फिर से कंबल और तकिया मिलना शुरू हो गया है।

आपको याद होगा कि कोरोना संकट के दौरान ट्रेन से यात्रा करने के लिए जब आप आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करते थे, तो गंतव्य का पता यानी डेस्टिनेशन एड्रेस बताना अनिवार्य कर दिया गया था. भारतीय रेलवे ने इस अनिवार्यता को अब खत्म कर दिया है. यानी आपको डेस्टिनेशन एड्रेस डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बल्कि आईआरसीटीसी आपको डेस्टिनेशन एड्रेस डालने के लिए पूछेगा भी नहीं।

कोरोना संक्रमण के दौरान इसे अनिवार्य किया गया था, क्योंकि कोरोना से संक्रमित लोगों का पता चलने पर उनके संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग में मदद मिलती थी. लेकिन, रेल मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया कि अब डेस्टिनेशन एड्रेस बताने की जरूरत नहीं है. बता दें कि मार्च 2020 में सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था. इसके बाद राज्य सरकारों के दबाव में ट्रेनों को चलाया गया, तो रेलवे के कई नियमों में बदलाव किये गये. डेस्टिनेशन एड्रेस की अनिवार्यता उसी बदलाव का हिस्सा थी।

कोरोना काल में लागू किये गये कठोर नियमों में अब धीरे-धीरे ढील दी जा रही है. हाल ही में रेलवे ने ट्रेनों में फिर से चादर, तकिया और गद्दा यात्रियों को उपलब्ध कराने की शुरुआत कर दी है. रात में यात्रियों को कंबल भी उपलब्ध करवाये जा रहे हैं. इस सेवा को भी कोरोना महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था।

Related Posts