भिलाई। थाना सुपेला अन्तर्गत चौकी स्मृति नगर के अन्तर्गत निर्भय यादव व्यक्ति ने फॉसी लगागर आत्महत्या कर ली थी। चौकी स्मृति नगर द्वारा मर्ग जाँच पर से मृतक निर्भय यादव द्वारा सुसाईड नोट में दलेश्वर देशमुख, अभिषेक गौर एवं अन्य द्वारा प्रताड़ित करने से आत्महत्या करना उल्लेखित था, जिस पर से चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 179/2022 धारा 306 , 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में निर्भय यादव की मृत्यु के संबंध में जाँच हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा ( भा.पु. से . ) द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुये अति पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ( रा.पु.से. ) के नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र यादव ( भा.पु.से. ) उप पुलिस अधीक्षक ( क्राईम ) नसर सिद्दकी ( रा.पु.से. ) एवं उप पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी ( रा.पु.से. ) के मागदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा मामले के सभी पहलूओं की जाँच करते हुये आरोपी अभिषेक गौर के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई जो कि घटना के बाद से फरार हो गया था । आरोपी अभिषेक गौर के संबंध में ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा में आई डी बेचना एवं सट्टा खिलाने में संलिप्त होने की जानकारी गठित टीम को प्राप्त हुई इसी दौरान तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपी अभिषेक गौर के नागपुर में होने की पुष्टि हुई तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में निरीक्षक गौरव तिवारी प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में नागपुर टीम रवाना की गई टीम द्वारा नागपुर पहुँच कर एमबी टॉउन सद्भावना नगर में संभावित पते पर घेराबंदी कर रेड किया गया।
जहाँ पर आरोपी अभिषेक गौर उपस्थित मिला । मकान की तलाशी लेने पर अभिषेक गौर के कब्जे से दर्जनों मोबाईल, एटीएम कार्ड, बैक एकाउन्ट पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड, लैपटॉप बरामद हुये है जिससे अभिषेक गौर के द्वारा रेड्डी अन्ना आई डी के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा में संलिप्त होने की पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके संबंध में जाँच की जा रही है एवं इस मामले में अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
प्राप्त बैंक एकाउण्ट एटीएम के ट्रान्जेक्शन की जानकारी बैंको से पत्राचार के माध्यम से प्राप्त जा रही है तथा अभिषेक गौर के कब्जे प्राप्त सीम कार्ड की जानकारी ली रही है। मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ की जायेगी कार्यवाही। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल टीम से सउनि बहादुर सउनि शमित मिश्रा, आरक्षक शहबाज, उपेन्द्र यादव, चित्रसेन साहू, पंकज चतुर्वेदी, विक्रान्त यदु एवं चौकी स्मृति नगर से उप निरिक्षक युवराज देशमुख चौकी प्रभारी स्मृति नगर, उपनिरीक्षक बलदाऊ चन्द्राकर की भूमिका सराहनीय रही।
आरोपी- अभिषेक गौर पिता भरत गौर निवासी शांति नगर, भिलाई, जिला दुर्ग।
जप्ती- दर्जनों मोबाईल , एटीएम कार्ड , बैक एकाउन्ट पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड एवं लैपटॉप।















