‘कश्मीर राग’ पर भी जवाब दिया है और कहा है कि भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है…
नईदिल्ली (ए)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को बधाई दी है। पीएम मोदी ने शरीफ को बधाई देते हुए उनके ‘कश्मीर राग’ पर भी जवाब दिया है और कहा है कि भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है। पीएम मोदी की यह बधाई शाहबाज शरीफ द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आई है।
दरअसल, पीएम मोदी ने अपने एक ट्ववीट में लिखा, ‘शाहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपने विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकें। साथ ही अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें।
शाहबाज शरीफ को बधाई देते समय पीएम मोदी द्वारा आतंक और शांति का जिक्र करना महत्वपूर्ण है क्योंकि पीएम बनते ही शाहबाज शरीफ ने कश्मीर राग अलापा है। शाहबाज शरीफ ने कहा था कि हम बदकिस्मती से भारत से बेहतर संबंध नहीं बना सके। शाहबाज शरीफ ने आगे कहा कि हम भारत से बेहतर संबंध चाहते हैं लेकिन कश्मीर के मसले को हल किए बिना अमन कायम नहीं हो सकता।
इतना ही नहीं शरीफ ने यह भी कहा कि नवाज शरीफ ने भारत से बेहतर संबंध चाहा था। अगस्त 2019 में कश्मीर के साथ जो हुआ, आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया गया। हमने कोई कदम नहीं उठाया। पाकिस्तान ने कश्मीर मसले को अंतररष्ट्रीय स्तर पर उठाया कि कश्मीरियों के साथ क्या हश्र हो रहा है? कश्मीर की वादी में कश्मीरियों का खून बह रहा है। वहां की वादी कश्मीरियों के खून से सुर्ख हो गई है।
Congratulations to H. E. Mian Muhammad Shehbaz Sharif on his election as the Prime Minister of Pakistan. India desires peace and stability in a region free of terror, so that we can focus on our development challenges and ensure the well-being and prosperity of our people.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2022
बता दें कि शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने पीएम बनते ही भारत और कश्मीर को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ बेहतर रिश्ते चाहते हैं, लेकिन जब तक कश्मीर मुद्दे पर शांतिपूर्ण तीरीके से समाधान नहीं निकल जाता, ये संभव नहीं है। हम कश्मीरी लोगों को उनके हाथ पर नहीं छोड़ सकते हैं।















