BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रेड कार्यवाही कर पुलिस ने 153 नग तलवार किया जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से लाकर गोदाम में छुपाकर रखा था तलवार, कर रहा था महंगे दामों पर बिक्री

रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से रखा 153 नग तलवार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है वही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी निर्मल सिंह अवैध रूप से तलवारो का विक्रय कर रहा था। पुलिस को मुखबिरों से लगातार सूचना मिल रही थी की आरोपी द्वारा तलवारों को महंगे दामों पर असामाजिक तत्वों बेचा जा रहा है। उक्त तलवारो का असमाजिक तत्वों द्वारा गम्भीर वारदातों में प्रयोग किया जा रहा था। आरोपी द्वारा बिना कोई वैध दस्तावेजो के असामाजिक लोगो को तलवार की बिक्री की जा रही थी।

आरोपी को मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से तलवार बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 153 नग तलवारे जप्त की गई हैं। आरोपी निर्मल सिंह, श्याम नगर स्थित गोदाम में अवैध तलवारो को छुपा कर रखा था। उक्त तलवारो को पंजाब से लाकर रायपुर में बिक्री कर करता था। जप्त तलवारो की कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। आरोपी निर्मल सिंह के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अप क़ 225/22 धारा 25 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
नाम आरोपी- निर्मल सिंह s/o गुरदीप सिंह उम्र 55 अमृतसर (पंजाब), हाल श्याम नगर तेलीबांधा रायपुर।

Related Posts