BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नवरात्र में माता के मंदिर से मुकुट, त्रिशूल, तीर-धनुष और नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

बिलासपुर। नवरात्र में माता के मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। रात्रि में ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर मुकुट, त्रिशूल, नकद रकम आदि माता जी के मंदिर की सामग्री की चोरी की रिपोर्ट पुजारी के बेटे द्वारा थाना सरकंडा में कराई गई। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस टीम मंदिर के पास पहुंच गई तथा आसपास क़ोई भी सीसीटीवी कैमरा आदि नहीं मिला तों लोकल इंटेलिजेंस ही कारगर रहा। जहाँ आदतन मक्खी संदेही की जानकारी मिली, जिसे रात में मंदिर के पास देखा भी गया था। उसे रेड करके सरकंडा पुलिस ने तत्काल अशोक नगर से बरामद किया जो कड़ाई करने पर टूट गया व चोरी गई सभी मशरूका एक घंटे के अंदर बरामद हो गई। विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ही।

नाम प्रार्थी- अमन पांडे पिता संजय पांडे उम्र 21 वर्ष निवासी सतबहिनी मंदिर के पीछे बंधवापारा सरकंडा।

नाम आरोपी- (1)ओम दुबे पिता सुरेश दुबे उम्र 23 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला सरकंडा।

(2)शिवम चुतेलिया पिता धर्मेंद्र उम्र 18 वर्ष 5 माह निवासी चौबे कॉलोनी जोरापारा सरकंडा।

सराहनीय योगदान- प्र.आर हरनारायन पाठक, आर अविनाश कश्यप, तदवीर, प्रमोद, सोनू पाल आदि सरकंडा पुलिस।

Related Posts