BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दया सिंह छुईखदान में कर रहे धुंआधार जनसम्पर्क: घर-घर पहुंच भाजपा प्रत्याशी कोमल को जिताने कर रहे अपील

 

भिलाई। भिलाई नगर निगम के खुर्सीपार क्षेत्र के पार्षद व बोलबम कल्याण एवं सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह इन दिनों खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं। उन्हें इन दिनों छुईखदान सहित आसपास के गांवों में प्रचार का प्रभार मिला हुआ है। वे अपने भाजपा के उम्मीदवार कोमल जंघेल को जिताने ऐड़ी चोटी एक कर रहे हैं।

दया भीषण गर्मी व तपती दोपहरी में 40 डिग्री के बीच भाजपा प्रत्याशी को जिताने जमकर पसीना बहा रहे हैं। वे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के एवम भूपेन्द्र सवनी भाजपा प्रदेश महामंत्री व नीलू शर्मा भाजपा प्रवक्ता साथ ग्रामीण मतदाताओं के बीच प्रत्याशी कोमल की स्वच्छ व निर्विवाद छवि को लेकर पहुंच रहे है। साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को भी बता रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की बेहतर नीतियों के कारण भाजपा प्रत्याशी का जितना सुनिश्चित माना जा रहा है। दया सिंह मतदाताओं से आग्रह कर रहे हैं कि एक बार भाजपा प्रत्याशी को अवश्य जिताए और 12 अप्रैल को कांग्रेस का 12 बजाए।

Related Posts