भिलाई। ओ.पी.पाल, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के द्वारा दर्शन के लिए डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं वाहन चालको के सुरक्षित आवागमन के लिए जिला पुलिस बल दुर्ग एवं राजनांदगांव को दिये गये निर्देश पर दुर्ग एवं राजनांदगांव पुलिस* द्वारा कुम्हारी से डोगरगढ़ तक सुरक्षित कोरिडोर बनाकर रूट निर्धारित किये गये है। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से इस संपूर्ण मार्ग को 10 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
प्रत्येक सेक्टर में 01-01 वाहन पेट्रोलिंग की ड्यूटी लगाई गई है, जो लगातार 24 घण्टे 02 अप्रैल से 11 अप्रैल तक पेट्रोलिंग करेगें। जो लाउड स्पीकर के माध्यम से पदयात्रियों को बाएं चलने के निर्देश देते रहेगें और इस मार्ग में किसी प्रकार का अवरूद्ध उत्पन्न नहीं होने देगें। इसी प्रकार पदयात्रियो के सहायता के लिए कुल-15 स्थान पर अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र बनाये गये है।
पदयात्रियो के लिए बनाये गये रूट चार्टः- कुम्हारी टोल प्लाजा -सिरसा गेट चौक – डबरापारा तिराहा – खुर्सीपार तिराहा – खुर्सीपार रेल्वे फाटक – मुर्गा चौक – सेन्ट्रल एवेन्यु होते हुए सेक्टर-09 चौक – एमडी बंगला चौक – ठगडा बांध ओव्हर ब्रिज- जेल तिराहा – महाराजा चौक – पोटिया चौक – पुलगांव चौक शिवनाथ नदी ब्रिज – अंजोरा बाईपास – टेडेसरा – सोमनी – खुटेरी मार्ग – टोल कार्यालय के पीछे – श्रीराम कॉलेज – रामदरबार – तुलसीपुर – ममता नगर अण्डर ब्रिज – नवागांव – सुकुलदहाईन – हर्दी – मुसरा – अछोटी – रेल्वेकालोनी से होकर डोगरगढ़ जायेगें।
::दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों से अपील::
🔸 पदयात्री अपने पीठ पर या बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले, रिफ्लेक्टिव कपडे पहने एवं डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।
🔸सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले ताकि सड़क पर चलने वाले वाहन से दुर्घटना की सम्भावना ना रहे।
🔸 देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।
🔸 प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।
🔸 पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हो सकते है।
🔸 पदयात्रा मार्ग पर अन्य वाहन भी चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।
::दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपील::
🔸 देर रात यात्रा करने के बचे।
🔸 अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।
🔸वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।
🔸 शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।
🔸 सड़क पर वाहन पार्क ना करें।
🔸 कुम्हारी से डोगरगढ़ तक वाहनों का रूट निर्धारित किया गया है अतः निर्धारित डायवर्सन मार्ग का प्रयोग करें।
🔸 रात्रि के समय वाहन का हेड लाइट लो-बीम (डिपर) पर रखें।
🔸पदयात्री थके होने के कारण कई बार असावधान हो जाते है, अतः सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।















