BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की भिलाई शाखा का हुआ पुनर्गठन, अनिल मेश्राम पुनः अध्यक्ष व सुधेश रामटेके महासचिव चुने गये

भिलाई। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया मीराताई आम्बेडकर, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर के आदेशानुसार व जगदीश गवई राष्ट्रीय महासचिव तथा बी.एच गायकवाड़ राष्ट्रीय सचिव एवं छ.ग. राज्य प्रभारी के निर्देशानुसार भिलाई शाखा की कार्यकारिणी के पुनर्गठन व अन्य पदो पर नियुक्ति हेतु दिनांक 29 मार्च 2022 को बुद्ध विहार सेक्टर 6 भिलाई मे अनिल मेश्राम की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई। बैठक मे कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, जो इस प्रकार है :-

अनिल मेश्राम अध्यक्ष, जीवन सूर्यवंशी, केके चौहान, वर्षा बागडे, निर्मला गजभिऐ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, युवराज गजभिऐ व अरूण शयामकुवर उपाध्यक्ष, सुधेश रामटेके महासचिव, गौतम खोब्रागड़े कोषाध्यक्ष, बृजेश मेश्राम सचिव प्रशासन व कार्यालय, एडवोकेट मनोज मून विधि सलाहकार, ठाणेन्द्र कामडे व खरेंद्र मेश्राम सचिव संरक्षण, राजू मेश्राम व विनय पानतवने सचिव संस्कार, अजय रामटेके व राकेश बिंझारे सचिव पर्यटन प्रचार, सोमेश डोंगरे, संतोष उमरीकर, प्रबुद्ध बांगरे व संजय रंगारी संगठन सचिव चुने गये। प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम द्वारा आदित्य नारंग को राज्य युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर, मोहन रामटेके को दुर्ग जिला अध्यक्ष के पद पर तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती खांडेकर द्वारा प्रीति अश्विन वासनिक को महिला प्रकोष्ठ के दुर्ग शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अनिल मेश्राम ने बताया कि बी.एच गायकवाड़ राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी छ.ग.राज्य के मुख्य आतिथ्य मे आगामी 23 अप्रैल को भिलाई मे कार्यकर्ता शिविर और 24 अप्रैल को डोंगरगढ़ मे अंध श्रृद्धा निर्मूलन शिविर आयोजित होगा।

उन्होने यह भी कहा कि संस्था के प्रदेश मुख्यालय भिलाई मे निर्माणाधीन बुद्ध विहार को गति प्रदान करते हुए इसे शीघ्र पूरा करना है इसके लिए सभी पदाधिकारियो को प्रभावी संयुक्त प्रयास करने होंगे। बैठक मे चुने गये पदाधिकारियो के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष डीएम डोंगरे सहित अनेक सामाजिक सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Posts