BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP पद पर पदोन्नत हुए अरूण जोशी के कंधे पर SP राजेश अग्रवाल ने अशोक स्तम्भ लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

जिला सूरजपुर में पदस्थ डीएसपी अरूण कुमार जोशी पदोन्नत होकर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कंधे पर अशोक लगाकर पदोन्नति के लिए दी शुभकामनाए…

सूरजपुर। जिले में डीएसपी अरूण कुमार जोशी पदोन्नत होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बन गए हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग ने बीते दिन आदेश जारी कर अरूण कुमार जोशी सहित 09 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नति आदेश जारी किया है।

मंगलवार 29 मार्च 2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीएसपी से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नत हुए अरूण कुमार जोशी के कंधे पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने अशोक स्तम्भ लगाकर औपचारिकता पूर्ण कर पदोन्नति पर बधाई दी।

इस दौरान ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, डीएसपी नंदिनी ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा व स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

ग़ौरतलब है कि पदोन्नत हुए श्री जोशी इसके पूर्व एसडीओपी धमतरी, कोरबा, बेरला, सीएसपी उरला-रायपुर में पदस्थ रह चुके है।

Related Posts