दुर्ग। गोबर की महत्ता अब और ज्यादा क्षेत्रों में उपयोगिता के रूप में साबित करने के लिए मान्य रूप में स्वीकार्य किया जा रहा है। बीते दिनों राज्य बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोबर से तैयार सूटकेस में लेकर पहुंचे थे और आज दुर्ग नगर निगम का बजट महापौर धीरज बाकलीवाल भी गोबर से बने हुए सूटकेस लेकर सदन पहुंचे, यह सदन में आकर्षण का केंद्र बना। गोबर में लक्ष्मी का वास होता है।मान्यता है कि गोबर से खुशहाली और समृद्धि आती है।














