नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक नया रूप सोमवार को दुबई में दिखाई दिया. वह दुबई में आयोजित इंडिया एक्सपो में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ डांस करते नजर आए. अनुराग ठाकुर इस एक्सपो में इंडिया पवेलियन में “द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री” पर रणवीर सिंह के साथ बातचीत कर रहे थे. बताया गया कि यह साल भारत की आजादी का 75वां साल है, उसी को देखते हुए यह इवेंट आयोजित हुआ था।
मना करते-करते नाचने लगे अनुराग- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि रणवीर सिंह बात करते करते अचानक डांस करने लगते हैं और वह अनुराग ठाकुर से भी डांस करने के लिए कहते हैं. पहले तो अनुराग इनकार करते हैं, लेकिन रणवीर सिंह के बार-बार कहने पर वह भी उनके साथ कदमताल करने लगते हैं।
मल्हारी गाने पर किया डांस- वायरल वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म “बाजीराव मस्तानी” का हिट गाना “मल्हारी” बजता है और दोनों उसी पर डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों के डांस को देखकर क्राउड ने भी खूब सेलिब्रेट किया।
The power of Bollywood transcends barriers!
Union Minister @ianuragthakur with @RanveerOfficial at @IndiaExpo2020 #DubaiExpo2020. pic.twitter.com/YMRF6FKR9u
— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) March 28, 2022
लाखों लोग पहुंच रहे हैं इवेंट में- अनुराग ठाकुर ने बताया कि, दुबई एक्सपो में इंडिया पवेलियन को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं. लोग योग, आयुर्वेद, पर्यटन, कपड़ा और भारतीय सिनेमा जगत सहित भारतीय प्रदर्शनियों को देखने के लिए उत्साहित हैं. लगभग 17 लाख लोगों ने इंडियन पवेलियन का दौरा किया है. उन्होंने कहा कि, उनका मकसद भारत को संपन्न बनाना है, ताकि वहां लाखों नौकरियां पैदा हो सकें. अब भारत के प्रोडक्ट पूरी दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. अब तो विदेशी भी भारतीय फिल्मों को पसंद कर रहे हैं और हमसे जुड़ रहे हैं।















