दुर्ग। आज दिनांक 28 मार्च को खालसा बीएड कॉलेज दुर्ग में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिक सम्मेलन निश्चय का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर विशेष अथिति पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय शामिल हुए वही अथिति के रूप मे हेमचंद विश्वविद्यालय के रेजिस्ट्रार प्रशांत श्रीवास्तव, खालसा एजुकेशन सोसाययटी के चयरमैन त्रिलोक सिंह ढ़िल्लो, वाइस चयरमैन तरसेम सिंह ढ़िल्लो, अवतार सिंह रंधावा प्रिन्सिपल लखविंदर कौर, वाइस प्रिन्सिपल किरण धांड उपस्थित हुए।
खालसा बीएड कॉलेज का वार्षिक सम्मेलन मां सरस्वती की पूजा से प्रारम्भ हुई, उसके उपरांत आभा शर्मा ने खालसा कॉलेज के बारे में पूरी उपलब्धियाँ बताई। उसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने मिल के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का का मनमोह लिया।
मुख्यातिथि प्रेमप्रकाश पांडेय ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की छात्र जीवन हमेशा सब को याद रहता है और याद रखना चाहिए। उसमें पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी ज़रूरी है, इससे छात्राओं को बहुत प्रेरणा मिली और सभी छात्र-छात्राओं ने तालियों से उनके उदबोधन का स्वागत किया।
अतिथि प्रशांत श्रीवास्तव ने भी अपने उद्बोधन में छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। खालसा कॉलेज के डायरेक्टर अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि पढ़ाई बहुत ज़रूरी है, इंसान को पढ़ना चाहिए क्योंकि पढ़ा लिखा इंसान कभी ख़ाली नहीं बैठता है कुछ ना कुछ कर ही लेता है। उसके पश्चात खालसा बीएड कॉलेज के डायरेक्टर्स अरविन्दर सिंह खुराना, प्रदीप लेखवानी, दीप्ति कौर खुराना, नीलम लेखवानी ने मिलकर आए हुए अतिथियों का मोमेंटो देकर सम्मान किया एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

खालसा बीएड कॉलेज की प्रिन्सिपल नेहा देवेदी ने अंत में सब का आभार व्यक्त किया। खालसा बीएड कॉलेज की मोहिनी महोबिया, आभा शर्मा, ललिता परमार, देहुती बंछोर, रिशिका सोनी, योगेश देवांगन, उषा दीदी ने मिलकर छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के लिए तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम में चार चाँद लगाया।















