BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्व प्रेमी ने महिला पर हसिया से किया ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

पूर्व प्रेमी ने महिला पर हसिया से किया ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

पाटन। शनिवार की सुबह काम पर जा रही प्रेमिका पर पूर्व प्रेमी ने हसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलते है पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है वही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला पाटन थाना क्षेत्र का जिसमे शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे की दुर्गा ढीमर पर उसके पूर्व प्रेमी नेमीचंद साहू पिता मंत्री साहू निवासी दुलना थाना गोबरा नवापारा ने महिला को गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मार दूंगा बोलते हुए हसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

सूचना पर पाटन थाना प्रभारी शिवानन्द तिवारी स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में भर्ती कराया और आरोपी पतासाजी कर भाग रहे आरोपी को धरदबोचा।

पाटन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 48/22 धारा 294, 506 B, 323, 307, 341 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी कर रही है।

Related Posts