मोदी ने एक ट्वीट में इस खरीद पोर्टल की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह जानकार खुशी हुई कि जीईएम इंडिया ने एक साल में ही एक लाख करोड़ रुपये मूल्य का ऑर्डर हासिल किया. यह पिछले सालों की तुलना में बहुत बड़ी वृद्धि है।”
उन्होंने कहा, ‘‘जीईएम प्लेटफॉर्म खास तौर पर एमएसएमई को मजबूत कर रहा है क्योंकि 57 फीसदी ऑर्डर मूल्य एमएसएमई सेक्टर से ही आ रहा है.’’
Happy to know that @GeM_India has achieved order value of Rs 1 Lakh Crore in a single year! This is a significant increase from previous years. The GeM platform is especially empowering MSMEs, with 57% of order value coming from MSME sector. pic.twitter.com/ylzSezZsjG
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2022
पिछले साल नवंबर में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अधिकारियों को जीईएम में किसी भी तरह की साठगांठ और मिलीभगत के खिलाफ सतर्क रहने को कहा था. उन्होंने कहा था कि कारोबारियों को अधिक संख्या में आकर्षित करने के लिए इस व्यवस्था को अधिक किफायती एवं सरल बनाना होगा. गोयल ने जीईएम पोर्टल के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए कहा था कि इस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की जरूरत है।















