रायपुर। प्रार्थी शिव सिंग मीना ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड क्षेत्रीय लेखा कार्यालय न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में क्षेत्रीय लेखाधिकारी के पद पर पदस्थ है।
उक्त कार्यालय में वरिष्ठ लेखापाल के पद पर कार्यरत मोहम्मद फिरोज द्वारा दो एन.पी.एस. कर्मचारियों के खाता की राशि कुल 6,47,942 को अनाधिकृत रूप से बेईमानी पूर्वक अपने खाता में ट्रांसफर कर सरकारी धन का अपने हित में दुरूपयोग किया गया।
जिस पर आरोपी मोह0 फिरोज के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 86/22 धारा 409, 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी मोह. फिरोज को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – मोह0 फिरोज पिता गुल मोह0 उम्र 33 साल निवासी सांई मंदिर के पास रावतपुरा कालोनी फेस – 02 थाना टिकरापारा रायपुर।















