BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरोदा निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने राजस्व विभाग की ली बैठक, कम राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त कर लगाई फटकार

भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई- चरौदा आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में निगम द्वारा वसुल किये जाने वाले संपती कर, सामेकित कर, जल कर, भू-भाटक आद‍ि की आपेक्षाकृत कम हो रही वसुली पर कडी नाराजगी जाहीर करते हुए विभागीय कमचारियों को फटकार लगाई है। निगम आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व प्रभारी की उपस्थिति में निगम में कार्यरत सभी वार्डो के सहायक राजस्व निरीक्षको से अपने वार्ड से शतप्रतिशत समस्त करो की वसुली कर निगम कोष में जमा कराने निर्देश प्रदान किये है।

उल्लेखनीय है कि वसुली कार्य में किसी भी प्रकार की लापारवाही एवं विलंब की स्थिति होने पर कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतनावनी आयुक्त द्वारा संबंधित कर्मचारियों को दी गई है। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।

महिला एवं बाल कल्याण विभाग की हुई प्रथम बैठक- नगर पालिक निगम भिलाई- चरौदा को महापौर परिषद की सदस्य दीप्ति वर्मा प्रभारी सदस्य के कक्ष में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की प्रथम बैठक आहूत की गयी। बैठक में निगम के सहायक लेखाधिकारी आर.के.देवांगन, वार्ड क्रमांक-13, की पार्षद शारदा लावेश मदनकर, वार्ड क्रमांक-32, के पार्षद ललित यादव, वार्ड क्रमांक-35, की पार्षद नंदिनी जांगड़े, क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी पदमजा सिन्हा मौजूद रहे।

बैठक में शिक्षा महिल बाल विकास विभाग के अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गयी।

Related Posts