BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2022: लॉकडाउन में वीडियो देखकर पढ़ाई कर अर्जुन कुमार बना टॉपर, अब डॉक्टर बनने का सपना

अर्जुन ने इंटर की परीक्षा में बिहार स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया, अर्जुन कुमार दाउदनगर अशोक इंटर विद्यालय का छात्र है…

पटना (ए)। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर नालबंद टोली निवासी साधारण पृष्ठभूमि वाला अर्जुन कुमार इंटर की परीक्षा में बिहार टॉपर बना है। उसने इंटर साइंस की परीक्षा में 472 अंकों के साथ 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उसके पिता लक्ष्मी प्रसाद औसत दर्जे के संवेदक हैं। अर्जुन ने इंटर की परीक्षा में बिहार स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। अर्जुन कुमार दाउदनगर अशोक इंटर विद्यालय का छात्र है।

अपनी सफलता पर अर्जुन ने कहा कि मैंने बहुत कम पैसे खर्च कर पढ़ाई की है। स्थानीय स्तर पर मैंने ट्यूशन का सहारा लिया लेकिन कभी किसी बड़े कोचिंग संस्थान में नहीं गया। लॉकडाउन के दौरान जब पढ़ाई बाधित होने लगी तो यूट्यूब और अन्य वीडियो देखकर मैंने पढ़ाई जारी रखी। इसके बाद जब स्कूल खुला तो पढ़ाई शुरू हो गई।

अर्जुन ने कहा कि यहां अनुभवी और विद्वान शिक्षकों का साथ मिला जिसके कारण उसे सफलता मिली। मैं नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं और मेरी इच्छा डॉक्टर बनने की है। पढ़ाई में निरंतरता जरूरी है। नियमित रूप से क्रमबद्ध पढ़ाई करने से ही सफलता मिलेगी। मैंने विज्ञान संकाय में भौतिकी, रसायन विज्ञान और बायोलॉजी लेकर पढ़ाई की थी। इसकी मुख्य वजह यही थी कि मेरी इच्छा डॉक्टर बनने की है।

सीए बनना चाहते हैं कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर विनीत, बहनों को दिया सफलता का क्रेडिट- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड  ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कॉमर्स स्ट्रीम में  90.38% छात्र पास हुए हैं।  वहीं इस साल कॉमर्स स्ट्रीम में दूसरा स्थान विनीत सिन्हा ने हासिल किया है। वह 472 (94.4%) अंक हासिल कर टॉपर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। विनीत के पिता सिविल कोर्ट में निजी पेशकार के रूप में कार्य  करते हैं और उनकी मां हाउस वाइफ हैं। विनित उनके एकलौते बेटे हैं। बेटे की इस सफलता पर दोनों माता- पिता काफी खुश हैं।

अपनी सफलता को लेकर परीक्षा के बाद से ही आश्वस्त रहे विनीत ने कहा कि महज एक नंबर से टॉपर न रहने का मलाल जरूर है, लेकिन इसका तनाव नहीं है। आपको बता दें, कॉमर्स स्ट्रीम में पहला स्थान अंकित कुमार गुप्ता ने हासिल किया है। उनके 473 (94.6%) अंक आए हैं। विनीत ने जीवन में सफल होने का यही सूत्र बताते हुए कहा कि सफलता के लिए जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी यह भी है कि कभी हताश न हुआ जाए और तनाव न लिया जाए।

Related Posts