रायपुर। प्रार्थी धर्मेन्द्र सेन ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दलदल सिवनी रयपुर में रहता है तथा सैलून का व्यवसाय करता है। प्रार्थी शंकर नगर में अपने सैलून के स्टाफ वेद प्रकाश एवं खिलेन्द्र को किराये से मकान रहने के लिए दिया है तथा पानी टंकी के पास शंकर नगर मंे प्रार्थी का नया घर बन रहा है जिसका देख-रेख प्रार्थी के पिता देवदत्त सेन करते है। दिनांक 21.07.2020 को शाम करीबन 07.00 बजे मुन्ना जगत व छवि महानंद शंकर नगर के घर के सामने आकर प्रार्थी के पिताजी से माचिस मांगे, जिस पर पिता जी ने माचिस देने से मना किये तो नाराज होकर गाली गलौच किये थे जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा 112 एवं थाना सिविल लाईन रायपुर में किया गया था। इसी बात पर से दिनांक 22.07.2020 के करीबन रात्रि करीबन 07.30 बजे मुन्ना जगत व छवि महानंद अपने 02 साथियों के साथ आकर, मेरे खिलाफ थाना में रिपोर्ट करते हो कहते हुए प्रार्थी के घर के अंदर घुसकर सेलून के स्टाफ खिलेन्द्र एवं वेद प्रकाश को मुन्ना जगत, छवि महानंद तथा उसके अन्य 02 साथियों ने हाथ, मुक्का, पाईप से मारपीट कर अपने पास रखें चाकू से जान से मारने की नियत से हमला किये जिससे वेद प्रकाश के सीने के दाहिने तरफ एवं जांघ मे चाकू से चोट आयी है और खिलेन्द्र के सिर पर पाईप से चोट आयी है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 282/20 धारा 458, 307, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा चाकूबाजी की घटना को गंभीरता से लेते हुये नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गयी। टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड़ कार्यवाही करते हुये अंततः प्रकरण में शामिल आरोपी छवि महानंद, मुन्ना जगत उर्फ राजा जगत एवं 02 अपचारी बालक सहित कुल 04 को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपियों/अपचारी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार चाकू एवं पाईप जप्त किया गया है। आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- छवि महानंद पिता संतोष महानंद उम्र 19 साल निवासी गांधी नगर सिविल लाईन रायपुर।
- मुन्ना जगत उर्फ राजा जगत पिता बसंत जगत उम्र 19 साल निवासी गांधी नगर सिविल लाईन रायपुर।
- दो अपचारी बालक।









