भिलाई। मंगलवार 15 मार्च को दुर्ग सांसद विजय बघेल के 62वें जन्मदिन पर आज उनके निवास पर बधाई देने वालो का तांता सुबह से ही लगा रहा। सुबह से ही उनके समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता और शुभचिंतक उन्हें बुके, फूल, माला, केक, मिठाई भेंट कर जन्मदिन की बधाई देते रहे। यह सिलसिला रात तक चला।
भाजपा के युवा नेता ठाकुर रणजीत सिंह उर्फ राजा ठाकुर ने रथ पर सवार सांसद विजय बघेल को बस्तर के सिंह मुकुट, साफा और माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी साथ ही बस्तरिया बाजा और राउत नाचा के साथ उनके 62वे जन्मदिन पर 62 केक कटवाये जिसमे एक केक 15 पाउंड का था।
इसके साथ ही जमकर आतिशबाजी हुई और उनके समर्थक जमकर नाचे। इसके पूर्व सांसद ने सुबह मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की, इसके पश्चात सेक्टर 8 स्नेह संपदा विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुरूआत की। इस दौरान सांसद की धर्मपत्नी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, शारदा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।














