दुर्ग। राज्य समग्र शिक्षा और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ,रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित संगवारी स्कूल चलें हम कार्यक्रम के तहत दिनांक 14/03/2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा में शाला प्रबंधन एवम् विकास समिति तथा पालक शिक्षक समिति के सदस्यों व प्रबुद्ध ग्रामिणजनों को शाला में विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने हेतु संगवारी स्कूल चलें हम और सामाजिक गतिशीलता कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया।
इसके पश्चात प्रभारी प्राचार्य सपना सोनी द्वारा विद्यालय के विकास व उन्नति में समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदान किया गया।
उन्होंने अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल ,ग्राम सिरसाखुर्द के सरपंच भुवनेश्वर यादव , ग्राम जेवरा के सरपंच प्रशांत गौतम, जिला पंचायत सभापति पुष्पा यादव , जनपद पंचायत सदस्य कृष्णमूर्ति यादव ,सदस्य डॉक्टर मोहित साहू व सभी समुदाय द्वारा विद्यालय के विकास में दिए जा रहे योगदान हेतु आभार व्यक्त किया व भविष्य में विद्यालय में आधारभूत सुविधाएं अतिरिक्त भवन , प्रयोगशाला ,पुस्तकालय ,कंप्यूटर कक्ष , हेल्थ केयर तथा मीडिया व एंटरटेनमेंट हेतु लैब की आवश्यकता तथा उनके निर्माण हेतु प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।
ग्रामिणजनों व पालकों को सामाजिक गतिशीलता कार्यक्रम के तहत विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए एवम् शासन की समस्त कार्ययोजनाओं को अमलीजामा पहनाने हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल के निर्देशानुसार प्राचार्य मीता विश्वास के संरक्षण में किया गया। जिसके सुचारू रूप से संचालन में शीबा अर्पण तरुण, अज़रा परवीन, कविता पाठक, तोमेश्वर गौतम, सी देशमुख, नवीन शर्मा, शैली द्वेवदी, चंचल टिकरिहा, आशा परगनिहा, भारती बिष्ट, राजभारती शर्मा, हेमपुष्पा रामटेके, अनामिका, रश्मि साहू, रूपलता पटेल, गुहाराम, प्रीति, केजिया, गीता आदि ने सहयोग दिया।















