BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने शराब का किया विरोध, शराब की दुकान में घुसकर फेंका पत्थर

जनवरी में मध्यप्रदेश सरकार ने शराब सस्ती कर दी थी. जबकि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की ही नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पिछले साल कहा था कि वे 15 जनवरी 2022 तक शराबबंदी करवाएंगी नहीं तो सड़कों पर उतरेंगी..

भोपाल (ए)। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। भोपाल के बीएचईएल इलाके में आजाद नगर में उमा भारती ने शराब की दुकान में घुसकर पत्थर फेंका. दरअसल शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने शराब की दुकानों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

इसी साल जनवरी में मध्यप्रदेश सरकार ने शराब सस्ती कर दी थी. जबकि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की ही नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पिछले साल कहा था कि वे 15 जनवरी 2022 तक शराबबंदी करवाएंगी नहीं तो सड़कों पर उतरेंगी।

लेकिन तारीख खत्म होने के ठीक दो दिन बाद शराबबंदी तो दूर शिवराज कैबिनेट ने नई शराब नीति का ऐलान कर दिया। नई शराब नीति के तहत विदेशी शराब पर 10 से 13 प्रतिशत तक एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई. एक ही दुकान पर अंग्रेजी और देशी दोनों शराब मिल पाएंगी।

अंगूर के अलावा जामुन से भी शराब बनाने की अनुमति दी जाएगी. लोग पहले के मुकाबले चार गुनी ज्यादा शराब घर पर रख सकेंगे. जिस शख्स की सालाना आय एक करोड़ रुपये है, वह घर पर बार भी खोल सकेगा। राज्य में फिलहाल 2544 देशी और 1061 विदेशी शराब की दुकानें हैं।

Related Posts