BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन कार्यक्रम आज, एक्सिस बैंक में 36 पदों पर प्लेसमेंट कैंप 14 मार्च को

दुर्ग। जिले में दिव्यांगजनों के कैरियर मार्गदर्शन, स्वरोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन कार्यक्रम आज 11 मार्च 2022 को दोपहर 12ः00 बजे डब्ल्यू डब्ल्यू पाटनकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जेल रोड़ दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। जिसमें दिव्यांगजनों को शासकीय सेवा में आरक्षण नियम, नियोजन के अवसर, अधिनियम के अनुसार प्रदत्त सुविधायें तथा स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा प्रदान की जायेगी। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में कोरोना गाईड लाईन का पालन किया जाएगा।

36 पदों के लिए एक्सिस बैंक में अवसर- 14 मार्च को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केंद्र दुर्ग में एक्सिस बैंक में वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर के 36 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। पद के लिए आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष स्नातक एवं 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार वांछित प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार कार्यालय दुर्ग में सुबह 11ः00 बजे उपस्थित हो सकते हैं।

25 मार्च से 02 अप्रेल के बीच संपन्न होगी 9 व 11 वी की परीक्षाएं- दुर्ग जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 25 मार्च से लेकर 02 अप्रेल तक संपन्न होना है। जिसकी समय सारिणी शिक्षा विभाग से समस्त शासकीय विद्यालयों को प्रेषित कर दी गई है। यह परीक्षा जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में एक साथ संपन्न होनी है।

इसलिए सभी विद्यालयों के प्राचार्यों के विद्यालय स्तर के सभी प्रायोगिक परीक्षाओं को समय पर संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जयसवाल ने बताया कि समय सारिणी के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराकर 7 दिवस के भीतर उत्तर पुस्तकों का मूल्यांकन करा लिया जाएगा।

Related Posts