BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे ने किया राज्य बजट का स्वागत, कहा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा प्रदेश के सभी वर्ग का ध्यान

भिलाई-3। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत राज्य सरकार के सालाना बजट को भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों के पुरानी पेंशन योजना की बहाली का निर्णय बेमिसाल है। बजट में प्रदेश के सभी वर्ग का ध्यान रखते हुए चहुंमुखी विकास के प्रावधान से जन जन को फायदा मिलेगा।

महापौर निर्मल कोसरे ने राज्य बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की अपनी भावना को तेजी के साथ साकार कर रही है।‌ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट से मिल गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सरकार के बजट में किसान, मजदूर, नौकरी पेशा, व्यापारी से लेकर सभी वर्ग के विकास की सोच प्रदर्शित किया है।

शासकीय कर्मचारियों को उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का बजट में घोषित निर्णय ऐतिहासिक है। गौठान को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विकसित करने का प्रावधान से सुराजी गांव का सपना साकार होगा।

राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन न्याय योजना के तहत दिए जाने वाले आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी से भूमिहीन किसानों की स्थिति पहले से बेहतर होगी। शहरी निर्धन परिवार को मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत लाभांवित करने के लिए राशि प्रावधानित किया जाना भी सराहनीय है।

Related Posts