BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च : कलेक्टर, SSP, SDM, ASP, DSP हुए शामिल

रायपुर । कोरोना संक्रमण से बचाव व स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को रोकने जिला प्रशासन द्वारा घोषित प्रतिबंधों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने आज पहले दिन रायपुर पुलिस ने रायपुर व बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। बख्तरबंद गाड़ियों व कमांडो को लेकर सड़कों पर उतरी रायपुर पुलिस के इस फ्लैग मार्च में कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, ए.डी.एम. विनीत नंदनवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल सहित थानों का पुलिस बल शामिल था। इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से घर पर रहने की समझाइश दी गई,साथ ही “नो व्हीकल ऑन रोड” के तहत लगातार लोगों से यह अपील की गई कि जरूरी होने पर अपने निजी वाहन का प्रयोग न कर पैदल ही पास की दुकान और प्रतिष्ठान पर आवश्यक खरीदी करें।

बिना अनुमति सड़क पर घूमते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की सूचना भी लोगों को दी गई। रास्ते मे लोगों को मास्क लगातार लगाए रखने और व्यक्तिगत स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने के लिए बताया गया ।लोगों को सतर्क किया गया कि अकारण सड़कों पर घूमते पाए जाने वालों पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन 2005 की धारा 51 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270 एवं 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी, इसलिए 28 जुलाई की रात तक घर पर ही रहें।। फ्लैग मार्च में एडिशनल एसपी एम.एस. चंद्रा, एडिशनल एसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर सहित यातायात, ज़िला पुलिस सहित थाने के अमले भी साथ थे।

Related Posts