भिलाई। आज टंकी मरोदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू उपस्थित हुए। उन्होंने कहाँ की आज की महिला शक्ति हर क्षेत्र में पुरुष से आगे निकल रही है चाहे वो पढ़ाई हो खेलकुद हो राजनीति हो आईटी सेक्टर हो हर जगह महिलाओ की सहभागिता पुरषो से कम नही है। इसके अलावा वो घर परिवार संभालना भी जानती है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजना के बारे में भी सभी को जानकारी दी और कहा कि अगर कोई महिला समूह बना कर कोई कार्य करना चाहता है तो उनका पूरा सहयोग किया जाएगा।
जितेंद्र साहू के बाते सुनकर सभी महिलाओं आज बहुत प्रफुल्लित हुई। सभी ने कहाँ की आगे हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी के रीति नीति के तहत पूरे तन मन से कार्य करेंगे।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद गुप्ता ,मोंटू तिवारी ,राजा कुमार, सन्नी कोरी, छोटू देवांगन ,रूखमणी, सतरूपा ,गणेश पटेल, शबाना, सुनीता शर्मा, पिंकी धृत लहरे, खोमिन बाई,धरम बाई, मीना देवांगन,बबिता शर्मा, मोनिका साहू, दुलारी बाई,चंद्रकला साहू, आरती कुमारी, फुलेश्वरी कुमारी सहित कई महिला उपस्थित थी।















