पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के बारा-बिजोरा के बीच दोहरीकरण का कार्य के लिए एवं नॉन इंटरलाकिंग का कार्य के फलरूवरूप कुछ गाडियों को परिवर्तन मार्ग से चलाया जाएगा…
रायपुर-08 मार्च, 2022/पीआर/आर/527- पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के बारा-बिजोरा के बीच के बीच दोहरीकरण का कार्य एवं नॉन इंटरलाकिंग का कार्य दिनांक 10 से 13 मार्च, 2022 तक किया जाएगा । इसी के फलरूवरूप इस खण्ड पर दिनांक 10 से 13 मार्च, 2022 तक उत्तर मध्य रेलवे की कुछ एक्सप्रेस गाडियों का परिचालन परिवर्तन मार्ग से चलाया जाएगा । इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाडियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। जिसकी जानकारी इस प्रकार है-
परिवर्तन मार्ग मालखेड़ी, बीना, निशातपुरा, नागदा जं, कोटा होकर चलने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 10 मार्च, 2022 को विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस।
2. दिनांक 12 मार्च, 2022 को भगत की कोठी से चलने वाली 18574 भगत की कोठी -विशाखापटनम एक्सप्रेस।
3. दिनांक 12 मार्च, 2022 को उदयपुर से चलने वाली 20971उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस।
4. दिनांक 13 मार्च, 2022 को शालीमार से चलने वाली 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस।
5. दिनांक 13 मार्च, 2022 को दुर्ग से चलने वाली 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस।
6. दिनांक 13 मार्च, 2022 को बीकानेर से चलने वाली 20471 बीकानेर-पूरी एक्सप्रेस।
आम जनता की सुविधा के लिये किये जा रहे ऐसे विकास कार्यो के लिए रेल प्रशासन रेल यात्रियों एवं आम जनता से सहयोग की आशा करता है ।















