BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर कोतवाली की त्वरित कार्यवाही: लूट के आरोपियों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार

धमतरी। प्रार्थी लोकेश कुमार साहू पिता पुनु राम साहू उम्र 25 वर्ष, साकिन भटगांव थाना रूद्री व्यवसाय कट्टी ठेकेदार के द्वारा दिनांक 07-03-2022 को रिपोर्ट किया गया की प्रार्थी लोग अपने छोटे भाई बल्ला साहू एवं जितेंद्र साहू के साथ श्यामतराई पैराकट्टी का पैसा लेने गए थे पैसा लेकर अपने घर भटगांव लौट रहे थे कि अचानक आमातालाब मोड़ के पास रात करीब 10.30 बजे मेरा मोटर सायकिल बंद हो गया था।

उसी समय गोकुलपुर रोड से ऑटो में 6-7 लड़के आये और मेरे साथ मारपीट कर मेरा पैसा 10000/- रूपये,मोबाइल और और जितेंद्र साहू का मोबाईल सेट लूट कर ले गए की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र.126/22 धारा 395 आईपीसी० कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के त्वरित कार्यवाही के निर्देशन पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भूनेश्वर नाग द्वारा पता साजी के लिए टीम रवाना किया गया।

जिस पर तत्काल आरोपियों को घेराबंदी कर हेमंत सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष ,सागर मंडावी पिता मन्नू लाल मंडावी उम्र 21 वर्ष, दीपांशु उर्फ दिपेश पिता सियाराम ध्रुव 20 वर्ष,शुभम यादव उर्फ बंटी पिता श्याम यादव उम्र 18 वर्ष,मनीष साहू पिता किशन साहू उम्र 19 वर्ष एवं (दो विधि विरुद्ध बालक को ) को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जिन्होंने लूट करना स्वीकार किया, गवाहों के समक्ष बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
01 हेमंत राजपूत पिता पिता सातम सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष साकिन विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी।
02 सागर मंडावी पिता मनु लाल मंडावी उम्र 21 वर्ष रामपुर वार्ड धमतरी।
03 दीपांशु उर्फ दिपेश ध्रुव पिता सियाराम ध्रुव 20 वर्ष रानी बगीचा रामपुर वार्ड धमतरी।
04 शुभम यादव उर्फ बंटी पिता श्याम यादव उम्र 18 वर्ष साकीन रामपुर वार्ड धमतरी।
05 मनीष साहू पिता किशन साहू उम्र 19 वर्ष साकीन गोकुलपर वार्ड धमतरी।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 126/2022 धारा 395 आईपीसी. पंजीबद्ध किया गया है। जिस पर आरोपियों द्वारा लूट की गई दो मोबाईल एवं नगद 7000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आटो गवाहों के समक्ष जप्त किया कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए पॉचों आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया।
विधी विरूद्ध दो बालकों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया।

जिस पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
विधी विरुद्ध बालकों को माननीय किशोर न्यायालय बोर्ड में 15 दिन का रिमांड लेकर बाल संप्रेषण गृह माना में दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भूनेश्वर नाग एवं उप निरीक्षक रमेश साहू सउनि राजेंद्र सोरी, आर.रंजीत कुर्रे, आर.डायमंड यादव, ब्रिजेश वैष्णव, आर.हेमंत सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा है।

Related Posts