नईदिल्ली (ए)। उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। रिपब्लिक पी मार्क और पोल स्ट्रैट के सर्वे में भाजपा को उत्तर प्रदेश में सीधी बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। रिपब्लिक पी. मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा एक बार फिर यूपी में बहुमत हासिल कर सकती है। सूबे में भाजपा को 240 सीटें मिलने का अनुमान है। सपा को 140 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। बसपा को एक एक बार फिर 14 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। वोट प्रतिशत के लिहाज से बात करें तो भाजपा को 40.1 फीसदी वोट मिल सकता है। इसके अलावा सपा को 34 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। बसपा को 16.3 फीसदी वोट ही मिलने मिलने की संभावना है।
पोल स्ट्रैट का एग्जिट पोल: पूर्ण बहुमत से मिलेगी भाजपा को जीत- पोल स्ट्रैट के मुताबिक भाजपा को राज्य में 211 से 225 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 146 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बसपा को 14 से 24 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 406 सीट मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा दूसरे अहम राज्य पंजाब की बात करें तो यहां कांग्रेस सत्ता से जाती दिख रही है और झाड़ू चलने का अनुमान है। इंडिया टुडे माय एक्सेस, रिपब्लिक पी. मार्क और जन की बात के सर्वे में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है।
जन की बात सर्वे में भी यूपी में लहराएगा भगवा- जन की बात की ओर से भी उत्तर प्रदेश का एग्जिट पोल जारी किया गया है। भाजपा को इस सर्वे में 222 से 260 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा सपा को 165 से 35 सीटें मिलने की बात कही गई है। बसपा इस बार दहाई का आंकड़ा भी पार करती नहीं दिख रही है। एग्जिट पोल का कहना है कि मायावती की पार्टी को 4 से 9 सीटें ही मिलेंगी। इसके अलावा कांग्रेस को 1 से तीन सीटें ही मिलेंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत ने भी की रिपीट योगी की भविष्यवाणी- इस बीच यूपी का टाइम्स नाउ नवभारत का भी एग्जिट पोल आ गया है। इस पोल में भाजपा को 22 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा सपा गठबंधन को महज 151 सीटें ही मिलने का अनुमान है। बसपा को महज 14 और कांग्रेस को 9 सीटें मिलने की बात एग्जिट पोल में कही गई है।
पंजाब में चल रहा झाड़ू, कांग्रेस पर भारी पड़ी कलह- एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में आप को 41 फीसदी वोटों के साथ 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस महज 19 से 31 सीटों पर ही अटक सकती है। उसे 28 फीसदी वोट प्रतिशत ही मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा भाजपा को 1 से 4 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा रिपब्लिक-पी मार्क की ओर से भी पंजाब का एग्जिट पोल जारी किया गया है। इसके मुताबिक आम आदमी पार्टी राज्य में 62 से 70 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस को 21 से 31 सीटें ही मिलने का अनुमान है। इस सर्वे में शिरोमणि अकाली दल को भी 16 से 24 सीटें हासिल हो सकती हैं। जन की बात के सर्वे में ‘आप’ को 60 से 84 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल को 12 से 19 सीटें हासिल होने का अनुमान है। भाजपा को कुल 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं। सत्ताधारी कांग्रेस के इस पोल में भी 18 से 31 सीटों पर ही सिमटने का अनुमान जताया गया है।
उत्तराखंड में फंसता दिख रहा पेच, पढ़ें- किसका क्या अनुमान- अब पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की बात करें तो यहां मामला फंसा दिख रहा है। एबीपी सी-वोटर के सर्वे में भाजपा को कुल 70 में से 26 से 32 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 32 से 38 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं आम आदमी पार्टी को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के सर्वे में चौंकाने वाला दावा किया गया है। चाणक्य के मुताबिक भाजपा को यहां 43 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 24 और आप को 1 सीट मिल सकती है। टाइम्स नाउ वीटो के सर्वे में भाजपा को 37 और कांग्रेस को 31 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक पी. मार्क की बात करें तो उसके मुताबिक मुकाबला काफी कड़ा है। भाजपा को 29 से 34 सीटें और कांग्रेस को 33 से 38 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे माय एक्सेस के मुताबिक भी मामला फिफ्टी-फिफ्टी का लगता है। इसके मुताबिक भाजपा को 36 से 46 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 20 से 30 सीटें ही मिलने का अनुमान है।
गोवा में फिर फंस सकता है मामला, एग्जिट पोल्स बोले- हंग असेंबली- अब बात तटीय राज्य गोवा की बात करें तो सूबे में हंग असेंबली का अनुमान सामने आ रहा है। इंडिया टुडे-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में भाजपा को 14 से 18 और कांग्रेस को 15 से 20 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा एबीपी सी-वोटर का अनुमान है कि भाजपा 13 से 17 सीटें ला सकती है। जबकि कांग्रेस को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक पी. मार्क ने गोवा में भाजपा को 13 से 17 सीटें दी हैं। कांग्रेस को भी इतनी ही सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।
एग्जिट पोल:- उत्तरप्रदेश
| स्रोत | भाजपा+ | सपा+ | बसपा | अन्य |
| आज तक-एक्सिस | 288-326 | 71-101 | 3-9 | 3-6 |
| एबीपी-सी वोटर | 228-244 | 132-148 | 13-21 | 6-8 |
| न्यूज 24-चाणक्या | 275-313 | 86-124 | 0-4 | 0-2 |
| टाइम्स नाउ-वीटो | 225 | 151 | 14 | 13 |
| रिपब्लिक-पी मार्क | 225-255 | 130-150 | 12-22 | 0-6 |
उत्तराखंड
| स्रोत | भाजपा | कांग्रेस | आप | अन्य |
| आज तक-एक्सिस | 36-46 | 20-30 | 2-5 | 2-4 |
| एबीपी-सी वोटर | 26-32 | 32-38 | 0-2 | 3-7 |
| न्यूज 24-चाणक्या | 36-50 | 17-31 | 0 | 0-6 |
| टाइम्स नाउ-वीटो | 37 | 31 | 1 | 1 |
| रिपब्लिक-पी मार्क | 35-39 | 28-34 | 0-3 | 0-3 |
पंजाब
| स्रोत | आप | कांग्रेस | अकाली+ | अन्य |
| आज तक-एक्सिस | 76-90 | 19-31 | 7-11 | 0-4 |
| एबीपी-सी वोटर | 51-61 | 22-28 | 20-26 | 7-14 |
| न्यूज 24-चाणक्या | 89-111 | 3-17 | 1-11 | 0-1 |
| टाइम्स नाउ-वीटो | 70 | 22 | 19 | 6 |
| रिपब्लिक-पी मार्क | 62-70 | 25-31 | 16-24 | 1-6 |
गोवा
| स्रोत | कांग्रेस | भाजपा | एमजीपी+ | अन्य |
| आज तक-एक्सिस | 15-20 | 14-18 | 2-5 | 0-4 |
| एबीपी-सी वोटर | 12-16 | 13-17 | 5-9 | 0-2 |
| न्यूज 24-चाणक्या | 16 | 14 | 0-6 | 4 |
| टाइम्स नाउ-वीटो | 16 | 14 | 0-6 | 0-4 |
| रिपब्लिक-पी मार्क | 13-17 | 13-17 | 2-4 | 2-10 |
मणिपुर
| स्रोत | एमपीएसए | भाजपा | एनपीपी | अन्य |
| आज तक-एक्सिस | 4-8 | 33-43 | 4-8 | 6-15 |
| एबीपी-सी वोटर | 12-16 | 23-27 | 10-14 | 3-7 |
| टाइम्स नाउ-वीटो | 4-8 | 32-38 | 4-8 | 4-8 |
| रिपब्लिक-पी मार्क | 11-17 | 27-31 | 6-10 | 2-13 |
| – | – | – | – | – |
स्रोत: टी वी चैनल
नोट: नतीजे एग्जिट पोल से अलग हो सकते है।















