BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP विजय अग्रवाल ने थाना कांसाबेल, चौकी दोकड़ा, कोतबा एवं पुलिस चेक पोस्ट लावाकेरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा थाना कांसाबेल, चौकी दोकड़ा, कोतबा एवं पुलिस चेक पोस्ट लावाकेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण दौरान थाना/चौकी का साफ-सफाई दुरूस्त रखने एवं खामियों को तत्काल दुरूस्त करने के दिये निर्देश, उक्त थाना/चौकी का लंबित अपराध, मर्ग एवं एक्सीडेंट के मामले में जप्ती माल का निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, पुलिस चेक पोस्ट लावाकेरा के निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित संबंधित ठेकेदार एवं थाना प्रभारी तपकरा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया…

जशपुर। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा थाना कांसाबेल, चौकी दोकड़ा, कोतबा एवं पुलिस चेक पोस्ट लवाकेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित प्रभारी को थाना/चौकी का साफ-सफाई दुरूस्त रखने एवं खामियों को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये।

जप्ती माल का रख-रखाव एवं उसके निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। थाना/चौकी का लंबित अपराध, मर्ग की समीक्षा कर निराकरण करने हेतु कहा गया, साथ ही एक्सीडेंट के मामले में जप्ती माल का निराकरण हेतु कहा गया।

तत्पश्चात् पुलिस चेक पोस्ट लावाकेरा के निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित संबंधित ठेकेदार एवं थाना प्रभारी तपकरा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Related Posts