दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के महत्व को रचनात्मकता के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए समस्त नागरिकों हेतु माइ वोट इज माइ फ्यूचर, पावर ऑफ वन वोट शीर्षक पर नेशनल वोटर अवरनेस कांटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। 15 मार्च 2022 को यह आयोजन 5 श्रेणियों में क्विज कांटेस्ट विडियो मेकिंग कांटेस्ट, पोस्टर डिजाईन कांटेस्ट, सांग कांटेस्ट एवं स्लोगन कांटेस्ट में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता को voter-contest@eci.gov.in ई-मेल आई.डी. पर भारत निर्वाचन आयोग को सीधे प्रेषित कर सकते हैं। प्रतियोगिता का लिंग जिला निर्वाचन कार्यालय की वेबसाईड durg.gov.in पर भी उपलब्ध है।
प्रतियोगिता की श्रेणी – राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के भाग के रूप में 5 श्रेणी निर्धारित किया गया है। जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, विडियो निर्माण प्रतियोगिता और पोस्टर डिजाईन प्रतियोगिता शामिल है।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता- इस प्रतियोगिता में देश में चुनावी प्रक्रिया के बारे में प्रतिभागियों के जागरूकता स्तर को मापने के लिए जिज्ञासु दिमाग से जुड़ना है। इसमें 3 स्तर आसान, मध्यवर्ती व कठिन स्तर शामिल है। प्रतियोगिता के तीनों स्तरों के पूरा होने पर सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदाय किया जाएगा।
स्लोगन प्रतियोगिता- इस प्रतियोगिता के लिए एक आकर्षक स्लोगन का निर्माण करना होगा। गीत प्रतियोगिता के अंतर्गत शास्त्रीय, समकालीन, रैप, इत्यादि सहित किसी भी रूप में गीत के माध्यम से रचनात्मक दिमाग की प्रतिभा और क्षमता का उपयोग करना है। गाने की अवधि 3 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए। विडियो मेकिंग कांटेस्ट सभी कैमरा प्रेमियों को एक ऐसा विडियो बनाने का अवसर प्रदान करता है जो भारतीय चुनावों की विविधता और उत्सव का जश्न मनाता है।
इनमें वोट की शक्ति, महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मतदान के महत्व का चित्रण, युवा और पहली बार मतदाता पर विडियो बनाना है। विडियो एक मिनट की अवधि से अधिक नहीं होना चाहिए। पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता के अंतर्गत कला और डिजाईन के प्रति पोस्टर का निर्धारण करना है।
संस्थागत श्रेणी- संस्थागत श्रेणी का अर्थ प्रसांगिक केंद्र या राज्य सरकार के अधिनियम के तहत् पंजीकृत शैक्षणिक संस्थान/ संगठन, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय से है। व्यवसायिक श्रेणी के अंतर्गत ऐसे व्यक्ति से है जिसकी अजीविका का मुख्य स्त्रोत विडियो बनाना, पोस्टर डिजाईन, गायन, किसी भी रूप में काम करना है। शौकिया श्रेणी के अंतर्गत विडियो, पोस्टर, डिजाईन, गायन शौक के रूप में से है।
पुरूस्कार और मान्यताएं – गाना प्रतियोगिता संस्थागत श्रेणी के लिए प्रथम पुरूस्कार 1 लाख रूपए, द्वितीय पुरूस्कार 50 हजार रूपए एवं तृतीय पुरूस्कार 30 हजार रूपए व विशेष पुरूस्कार 15 हजार रूपए निर्धारित है। इसी प्रकार व्यवसायिक श्रेणी के अंतर्गत प्रथम पुरूस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरूस्कार 30 हजार, तृतीय पुरूस्कार 20 हजार एवं विशेष पुरूस्कार 10 हजार रूपए है। शौकीया श्रेणी के अंतर्गत प्रथम पुरूस्कार 20 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीर 7,500 रूपए व विशेष पुरूस्कार 3 हजार रूपए निर्धारित है।
विडियो प्रतियोगिता – इसके अंतर्गत संस्थागत श्रेणी प्रथम पुरूस्कार 2 लाख, द्वितीय 1 लाख, तृतीय 75 हजार व विशेष पुरूस्कार 30 हजार है। व्यवसायिक श्रेणी के अंतर्गत प्रथम पुरूस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार, तृतीय 20 हजार व विशेष पुरूस्कार 10 हजार रूपए है। शौकीया श्रेणी के अंतर्गत प्रथम पुरूस्कार 30 हजार, द्वितीय 20 हजार, तृतीय 10 हजार विशेष पुरूस्कार 5000 रूपए निर्धारित है।
पोस्टर डिजाईन प्रतियोगिता – संस्थागत श्रेणी के अंतर्गत प्रथम पुरूस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार, तृतीय 20 हजार व विशेष पुरूस्कार 10 हजार है। व्यवसायिक श्रेणी के अंतर्गत प्रथम 30 हजार, द्वितीय 20 हजार, तृतीय 10 हजार व विशेष पुरूस्कार 5000 रूपए है। शौकीया श्रेणी के अंतर्गत प्रथम पुरूस्कार 20 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीय 7 हजार 500 रूपए व विशेष पुरूस्कार 3000 रूपए निर्धारित है।
स्लोगन प्रतियोगिता – प्रथम पुरूस्कार 20 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीय 7,500 रूपए एवं 50 प्रतिभागियों को 2 हजार रूपए का विशेष पुरूस्कार दिया जाएगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक ई.सी.आई. मर्चेडाइज और बैज दिया जाएगा। प्रतियोगिता के तीनों स्तर पूरा होने पर ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के संबंध में वेबासाईड durg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं। प्रतिभागी अपनी प्रविष्ठियां के साथ voter-contest@eci.gov.in पर मेल करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की पंजीकरण कराना होगा। सभी प्रविष्ठियां 15 मार्च तक ई-मेल आईडी voter-contest@eci.gov.in भेज सकते हैं।















