BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में आज निकलेगी शिवजी की बारात: दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की अपील जाम से बचने इन मार्गो का करे प्रयोग

दिनांक 01.03.2022 को शिव जी के बारात के दौरान जाम से बचने हेतु वाहन चालक दोहपर 02.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक इन मार्गो के प्रयोग से बचे…

भिलाई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भिलाई शहर के खुर्सीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात की झांकी निकाली जायेगी। जिसमें भारी संख्या में लोगो की भीड होने के अनुमान से यातायात पुलिस दुर्ग शहर के वाहन चालको से अपील करती है कि जाम से बचने के लिए दिनांक 01 मार्च 2022 को दोहपर 02.00 बजे रात्रि 10.00 बजे तक इन मार्गो का प्रयोग करने से बचे:-

शिव जी की बारात इंदिरा नगर हथखोज– ट्रांसपोर्ट नगर मोड–विश्वकर्मा मंदिर–केनाल रोड गणेश तिराहा–शिव शक्ति चौक–कार्तिक चौक जोन-03–बोलबमचौक–आईटीआई के बीच से होते हुए–जोन-01 शिवालय होते हुए–एमपीआर रोड–पोस्ट ऑफिस– हनुमान मंदिर जोन-2–श्रीराम चौक (अंडा चौक) होते हुए–दुर्गा पंडाल जोन-02 में समापन किया जावेगा।

यातायात पुलिस द्वारा भी शिव जी की बारात के दौरान ट्रॉफिक डायवर्ट करने विस्तृत प्लान बनाया गया है। जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर चौक, डबरा पारा चौक से ट्रॉफिक को डायवर्ट किया जावेगा। चुंकि बारात केनाल रोड से आई.टी.आई.तक जावेगी अतः केनाल रोड पर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

_01._ सिरसा गेट से ट्रांसपोर्ट नगर आने वाले भारी वाहन को हथखोज पुलिया मैदान में रोक कर बारात केनाल रोड पहुंचने पर छोडा जावेगा।

_02._ छावनी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर आने वाले भारी वाहनो को ट्रासपोर्ट नगर के पहले रोक कर बारात केनाल रोड पहुचने पर हथखोज पुलिया होते हुए सिरसा गेट निकाला जावेगा।

_03._ डबरा पारा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले भारी वाहनों को पावर हाउस होते हुए छावनी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर के लिये भेजा जावेगा।

Related Posts