भारत की T20I में श्रीलंका के खिलाफ 23 मैचों में यह 15वीं जीत है वहीं, अपने घर में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ टीम इंडिया की यह 12वीं जीत है, भारत ने T20I में पिछले 10 मैचों में लगातार 10 जीत दर्ज की…
लखनऊ (ए)। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय बल्लेबाज जमकर बरसे। श्रीलंका की अनुभवहीन गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेली। भारतीय टीम ने इनकी बदौलत पहले T20I में श्रीलंका को 62 रनों से रौंदकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की T20I में श्रीलंका के खिलाफ 23 मैचों में यह 15वीं जीत है। वहीं, अपने घर में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ टीम इंडिया की यह 12वीं जीत है। भारत ने T20I में पिछले 10 मैचों में लगातार 10 जीत दर्ज की है। पहले टी20 में भारत की शानदार जीत में इन पांच बड़ी बातों का अहम योगदान रहा।
ईशान किशन की धमाकेदार पारी- सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने गुरुवार को श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर धोया। कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने आए ईशान ने स्ट्राइक रेट 158.93 से 56 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों के साथ ताबड़तोड़ 89 रन की पारी खेली। वह पारी खत्म होने से तीन ओवर पहले ही आउट हुए। किशन अगर एक दो ओवर और क्रीज पर टिक जाते तो उनका शतक पक्का लग रहा था।
पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी- किशन और कप्तान रोहित ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके टीम इंडिया को ठोस शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने 71 गेंदों पर 111 रनों की साझेदारी की। इस दौरान किशन जहां एक तरफ आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे तो, वहीं दूसरी ओर से रोहित भी उनका अच्छा साथ दे रहे थे। किशन ने 89 रन जबकि रोहित ने 44 रन बनाए। भारत को पहला झटका 12वें ओवर में जाकर लगा।
ICYMI – 8️⃣9️⃣ Runs
5️⃣6️⃣ Balls
1️⃣0️⃣ Fours
3️⃣ SixesA superb knock from @ishankishan51 here in Lucknow 👏👏
📽️📽️https://t.co/E2ndeHP90z #INDvSL @Paytm
— BCCI (@BCCI) February 24, 2022
किशन के बाद श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी-ईशान किशन और रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी के बाद श्रेयस अय्यर ने भी तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अय्यर ने पहले 14 गेंदों पर केवल 17 रन बनाए। लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले 14 गेंदों पर 40 रन ठोक डाले। अय्यर ने केवल 28 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 57 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203.57 का रहा।
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी दिलाई शुरुआती कामयाबी- बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। श्रीलंका का खाता भी नहीं खुला था कि भुवनेश्वर कुमार ने पारी की पहली ही गेंद पर पाथुम निसांका को बोल्ड कर दिया। भुवी ने इसके बाद अपने अगले ओवर में कामिल जानित को आउट करके श्रीलंका की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेज दिया। भुवी ने दो ओवर में केवल नौ रन दिए और दो विकेट चटकाए।
💯- run partnership and going strong 💪💪
Live – https://t.co/RpSRuIlfLe #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/krKawWZbAu
— BCCI (@BCCI) February 24, 2022
दोनों टीमों की खराब फील्डिंग- मैच के दौरान दोनों टीमों की ओर से खराब फील्डिंग देखने को मिला। भारत से पहले श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने भी कैच छोड़े। ईशान किशन को भी जीवनदान मिला, जिसका कि उन्होंने खूब फायदा उठाया। इसके बाद भारत की भी फील्डिंग खराब रही। कप्तान रोहित ने मैच के बाद कहा कि टीम को फील्डिंग में काफी सुधार करने की जरूरत है।















