BREAKING

घर-परिवार

संतरे के छिलके में छिपे हैं कई बीमारी के ईलाज, उपयोग करने से एसिडिटी से किडनी स्टोन तक से मिलेगा छुटकारा

नईदिल्ली (ए)। संतरे के छिलके का इस्तेमाल उसे सुखा कर पाउडर बनाने में किया जाता है। कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।संतरे के छिलके में विटामिन की मात्रा गूदे की तुलना में 10 गुना ज्यादा होती है। अगर हम संतरे का छिलका खाते हैं तो हर 35 ग्राम पर 14% शरीर के लिए शुद्ध पोषक तत्व बन जाएगा। ऐसे में ये बात तो साफ है कि स्किन और आयुर्वेदिक दवाओं के  साथ-साथ संतरे के छिलके सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हैं।

ऐसे में अब से संतरे के छिलके को कूड़ेदान में फेंकने से पहले दो बार सोचें। आखिरकार, खाने में इसका दोबारा इस्तेमाल करना और हेल्थ के लिए कई अमेजिंग बेनिफिट्स मिलना पॉसिबल है। अब ऐसे में आप सोच तो रहे होंगे की आखिर इसका इस्तेमाल किया कैसे जाए, तो बता दें कि फलों का छिलका खाने का एक तरीका चाय पीना है। ऐसे में जानते हैं संतरे के छिलके की चाय कैसे बनाएं साथ ही इसके फायदे भी जानेंगे।

कैसे खाएं संतरे के छिलके- अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर संतरे के छिलके को कैसे खाएं तो आपको बता दें कि इसके कई सारे ऑप्शन्स हैं। उनमें से संतरे के छिलके को खाने का सबसे आम तरीका चाय है। हालांकि, छिलके को कुछ मिनटों के लिए चबाया जा सकता है या मफिन और जेली में डाला जा सकता है।

संतरे के छिलके से कैसे बनाएं चाय- इसे बनाने के लिए संतरे के छिलके, पानी और शहद को लें। पानी को उबलने दें और जैसे ही यह उबलने लगे, आंच बंद करें। छिलकों को उबलते पानी में डालें और 10 मिनट के लिए पैन को ढककर रख दें। पानी को छान लें और इसे संतरे के शहद के साथ पीएं।

संतरे के छिलके के फायदे- संतरे के छिलके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में एक शक्तिशाली प्रभाव होता है। यह चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम को रोकता है और उसका इलाज करता है। इसी के साथ ये कब्ज के खिलाफ काम करता है। सेंट्रल नर्वस सिस्टम की शांत क्रिया में मदद करता है।इसी के साथ ये पाचन फ्लो में सुधार करता है। पेट की एसिडिटी से लड़ता है। यह एक बैकेटीरियल और फंगीसाइडर एजेंट की तरह काम करता है।

इसी के साथ ये समय से पहले बुढ़ापा से लड़ता है और श्वसन रोगों को रोकता है और उनका इलाज करता है। ओरल हेल्थ में सुधार करता है खासतौर पर दांत। वजन कम करने के उद्देश्य से डाइट में मदद करता है। संतरे का छिलका किडनी की पथरी से लड़ने में मदद करता है। हड्डियों के स्वास्थ्य और ताकत में सुधार करता है।

Related Posts