हैरानी की बात है या बरामदगी पुलिस ने नहीं बल्कि उत्पाद विभाग की टीम ने किया है, कारतूस लेकर जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर नवादा के रजौली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है…
नवादा (ए)। बिहार के नवादा में जिंदा कारतूस की एक बड़ी खेप समय रहते हैं पकड़ लिया गया है जिससे पटना में दहशत फैलाने की साजिश रची जा रही थी। जांच के दौरान एक बस से 1000 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है जिसे कोलकाता से पटना लाया जा रहा था। हैरानी की बात है या बरामदगी नवादा जिला पुलिस ने नहीं बल्कि उत्पाद विभाग की टीम ने किया है। कारतूस लेकर जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर नवादा के रजौली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
दो अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। कोलकाता से पटना आने वाली सभी गाड़ियों में जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा उत्पाद विभाग को सूचना थी कि रजौली चौक के रास्ते शराब की खेप जाने वाली है। उत्पाद विभाग ने रजौली चेक पोस्ट के पास जांच टीम लगा रखा था। इसी बीच एक पीली बस को उत्पाद विभाग ने रोका।
जांच के दौरान एक झूले में 1000 पीस जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान पता चल गया कि यह झोला किसका है। झोले में 315 बोर की 500 गोली, .32 बोर की 400गोली और बंदूक की 100 गोलियां रखी हुई थी। उत्पाद विभाग ने तत्काल उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बस के चालक और खलासी को भी हिरासत में ले लिया।
उत्पाद विभाग द्वारा सभी लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया है कि कोलकाता में जहां से गाड़ी चली थी वहां भी जांच की जाएगी। झोला लेकर बस में बैठे शख्स ने बताया कि उसे ये गोलियां पटना पहुंचाने के लिए भेजा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।















