चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देश पर वाहन को जब्त कर लिया गया है साथ ही एसडीएम सह रिटर्निंग अधिकारी सतवंत सिंह ने सोनू सूद के घर की वीडियो सर्विलांस करने के भी निर्देश दिए….
पंजाब (ए)। पुलिस ने रविवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान मोगा जिले के लांधेके गांव में “संदिग्ध गतिविधि” किए जाने की खबरों के बाद एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) को जब्त कर लिया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद बैठे थे।
सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर मोगा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। पुलिस ने कहा कि चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देश पर वाहन को जब्त कर लिया गया है। साथ ही एसडीएम सह रिटर्निंग अधिकारी सतवंत सिंह ने सोनू सूद के घर की वीडियो सर्विलांस करने के भी निर्देश दिए।
इस मामले पर सोनू सूद ने सफाई दी। सोनू सूद ने कहा, “हमें विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा विभिन्न बूथों से धमकी भरे कॉलों के बारे में पता चला। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं। इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। इसलिए हम बाहर गए थे। अब, हम घर पर हैं। निष्पक्ष चुनाव हों।”
We got to know of threat calls at various booths by opposition, especially the people of Akali Dal. Money being distributed at some booths. So it's our duty to go check & ensure fair elections. That's why we had gone out. Now, we're at home. There should be fair polls: Sonu Sood pic.twitter.com/Va93f3V7zH
— ANI (@ANI) February 20, 2022
इससे पहले सिटी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) दविंदर सिंह ने कहा, “संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एसयूवी को जब्त कर लिया गया है। हमें शिकायत मिली है कि एसयूवी लांधेके गांव में मतदान केंद्र के पास चक्कर लगा रही थी। हमने इसे सीज कर दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।” सूत्रों ने कहा कि वाहन सोनू सूद के एक परिचित का है और वह मोगा में चुनाव प्रचार के दौरान इसका इस्तेमाल कर रहा था।















