BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

गरियाबंद पुलिस द्वारा राजिम मेला में अभिव्यक्ति ऐप का किया गया प्रचार प्रसार, कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के संबंध में “चेतना” की वीडियो के माध्यम से दी गई जानकारी

गरियाबंद पुलिस द्वारा राजिम मेला में अभिव्यक्ति ऐप का किया गया प्रचार प्रसार, पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से अभिव्यक्ति ऐप की दी गई जानकारी, कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के संबंध में “चेतना” की वीडियो के माध्यम से दी गई जानकारी, महिलाओ की सुरक्षा एवं आत्म निर्भर करने के लिए सेल्फ डिफेंस की प्रशिक्षण दिया गया….

 

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर के निर्देशन में राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के द्वारा अपनी अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा व टीम के द्वारा पीपीटी के माध्यम से उपस्थित सभी महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता एवं लाभ के संबंध में की जानकारी देते हुए ऐप इंस्टॉल कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा के संबंध में निरीक्षक वेदवती दरियो एवं टीम के द्वारा सेल्फ डिफेंस के संबंध में जानकारी दिए।

Related Posts