भिलाई। भाजपा वैशाली नगर मण्डल उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने वैशाली नगर थाना प्रभारी और जोन कार्यालय को गरीब परिवारों के लिए बने शांति नगर में ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे की शिकायत की है। शिकायत पत्र में लिखा है कि शांति नगर रजत हाइट्स के पीछे गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास योजना के तहत ईडब्ल्यूएस क्वार्टर बनाया जा रहा है जो कि अभी अधूरा है जिसका आवंटन कार्य भी बाकी है।
जिसमें भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा दिनांक 14 फरवरी 2022 को करवाया जा रहा है जिससे गरीब परिवारों को इस कब्जे से गंभीर नुकसान होगा आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है जो कि नगर निगम को आवंटन करने कब्जा खाली कराने में बाद में तकलीफ होगी भू माफियाओं द्वारा कब्जा करना ,गरीब परिवारों के जीवन यापन पर गंभीर असर डालेगा।

भू माफियाओं का कब्जा हटाने तथा गरीब परिवारों को घर दिलाने के लिए न्याय उचित कार्यवाही करने की मांग जोन आयुक्त और वैशालीनगर थाना प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव से की गई।















