BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई निगम में बनेंगे नए राशन कार्ड, लंबित आवेदनों का भी होगा निराकरण, निगम लगाएगा 21 फरवरी से शिविर

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत एपीएल एवं बीपीएल परिवारों का राशनकार्ड बनाया जाएगा, इसके लिए नगर पालिक निगम भिलाई शिविर का आयोजन करने जा रहा है जिसमें छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड बनाने एवं पेंडिंग राशन कार्ड का निराकरण कराने का मौका मिलेगा।

इसके निर्देश निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सभी जोन आयुक्त को जारी कर दिए है। राज्य शासन की मंशा के अनुक्रम में निगम क्षेत्रान्तर्गत छुटे हुए परिवार का नवीन एपीएल/ बीपीएल राशनकार्ड बनवाने हेतु दिनांक 21 फरवरी 2022 से विभिन्न वार्डों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जहां किसी कारण से राशनकार्ड बनवाने से छुटे हुए परिवार शिविर स्थल में आवेदन जमा कर राशनकार्ड बनवा सकते है। जिला खाद्य शाखा से जारी पत्र के अनुसार राशनकार्ड बनाने हेतु लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा के तहत भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच कर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

छ.ग. खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम, 2012 एवं छ.ग. राशनकार्ड नियम 2016 के तहत नवीन राशनकार्ड जारी किये जाने के निर्देश के तहत शिविर लगाई जाएगी। निगम के खाद्य विभाग की रीता चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि राशन कार्ड बनाने के लिए तथा लंबित आवेदन का शीघ्र निराकरण करने एवं एपीएल/बीपीएल राशनकार्ड बनाने के लिए नया आवेदन लिया जाएगा।

Related Posts