सीओबी भरेंडा, 11 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल दूत बनकर दुर्घटना स्थल पर पहुंची, घायलों का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल भेजा…
कांकेर। दिनाँक 11 फरवरी 2022 को, रात्रि के लगभग 0850 बजे स्टेट हाईवे नम्बर 05 मार्ग पर अंतागढ से नारायणपुर की ओर जा रही वाहन संख्या सीजी 08 एके 4175 बोलेरो पिकअप जिस पर लगभग 25 से 27 लोग सवार थे।
अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना स्थल सीओबी भरेंडा, 11 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल से लगभग 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह सड़क सिंगल लेन है और दोनों तरफ घने जंगलो से घिरा हुआ पहाड़ी क्षेत्र है। बोलेरो पिकअप पर सवार 03 महिला सहित 07 व्यक्तियो को गंभीर चोंट आई एवं अन्य 12 व्यक्तियों को भी चोंटे आईं।
घटना की जानकारी मिलते ही नक्सल आपरेशन मे तैनात 11 वीं वाहिनी के कुलदीप सिंह, कमांडेंट 11 वीं वाहिनी, डॉक्टर इरशाद, चिकित्सा अधिकरी के साथ अन्य चिकित्सा कार्मिक सहित अतिरिक्त बल एम्बुलेंस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों का तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान कर वाहिनी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल नारायणपुर में सुरक्षित पहुंचाया गया।

सीमा सुरक्षा बल के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश को नक्सल मुक्त बनाने में लगे है वही दूसरी ओर जरूरत पड़ने पर समाज कल्याण की हर जिम्मेदारी को दृढ संकल्प के साथ निभाते हुए हर कदम पर अपनी वीरता का परिचय दिया है।















