BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP प्रशांत ठाकुर ने ली रक्षित केंद्र में जनरल परेड की सलामी, जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी सहित अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के द्वारा आज जनरल परेड की सलामी ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में उत्तम वेशभूषा में पाये जवानों को पुरस्कृत किया गया एवं खराब वेशभूषा में पाये गए जवानों को चेतावनी दिया गया।

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक  के द्वारा कानून व्यवस्था के संबंध में वर्चुअल मीटिंग लिया गया जिसमें कि राज्य के सभी जिलो के पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर पुलिस द्वारा किये जाने वाले बलवा ड्रिल अभ्यास कराने निर्देश दिया गया था, जिसके तारतम्य में रक्षित केंद्र धमतरी में कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिये (बलवा) माकड्रिल कराया गया।

जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जी.सी.पति, अनु.अधिकारी पुलिस अभिषेक केशरी, अनु.अधिकारी पुलिस नगरी मयंक रणसिंह,उप पुलिस अधीक्षक अजाक रागिनी तिवारी, रक्षित निरीक्षक के.देव राजू थाना प्रभारी धमतरी, रूद्री, अर्जुनी, भखारा, कुरूद, मगरलोड,अकलाडोंगरी व अन्य थाना प्रभारी सहित सूबेदार रेवती वर्मा एवं जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Posts